एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के बीच अतीक अहमद के गुर्गों पर कार्रवाई शुरू, बड़े अपराधियों को किया जिला बदर

Atiq Ahmed News: उत्तर प्रदेश पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के शूटर्स और गुर्गों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है. लिस्ट में शामिल कई गुर्गे जेल में हैं और कई जमानत पर बाहर हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच माफिया अतीक अहमद के शूटर्स और गुर्गों पर शिकंजा कसा जा रहा है. पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अतीक के 15 गुर्गों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की है. इस लिस्ट में अतीक के करीबी जुल्फिकार उर्फ तोता, आबिद प्रधान और गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर से लेकर उमेश पाल शूटआउट का आरोपी अरमान भी शामिल है. लिस्ट में शामिल कई गुर्गे जेल में हैं और कई जमानत पर बाहर हैं.

अतीक के गुर्गे गुलहसन, हार्ड कोर क्रिमिनल शूटर आबिद प्रधान, गौ तस्कर मोहम्मद मुजफ्फर, मोहम्मद अकरम के खिलाफ कार्रवाई  होगी. नियाज अहमद, अतीक का खास शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता, वारिस उर्फ गोलू, अरशद के खिलाफ भी एक्शन होगा. उमेश पाल शूटआउट का शूटर और 5 लाख का इनामी अरमान अख्तर, मोहित दुबे, वासिफ, हंसराज भारतीय, मोहम्मद शीराज, सुजीत यादव,और फिरोज अहमद के खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है. यह सभी हार्ड कोर क्रिमिनल और अलग अलग थानों के हिस्ट्रीशीटर भी हैं.

अतीक के गुर्गों को जिला बदर किया जाएगा?

अतीक के गैंग IS 227 से जुड़ कर हत्या, अपहरण, रंगदारी मारपीट, बमबाजी और जमीन पर कब्जे के धंधे में लिप्त थे. जेल से बाहर क्रिमिनल्स को जिला बदर भी किए जाने की तैयारी है. पुलिस कमिश्नर कोर्ट ने गुंडा एक्ट में पाबंद करने के लिए नोटिस जारी की है. कमिश्नर कोर्ट 6 माह से लेकर दो साल तक के लिए जिला बदर कर सकती है. अब तक सैकड़ों अपराधियों को गुंडा एक्ट का नोटिस भेजा गया है. कुछ अपराधियों को थाने में हाजरी लगाने का आदेश दिया गया है. तो कुछ बड़े अपराधियों को जिला बदर भी किया गया है.

नष्ट किया गया अतीक अहमद का सम्राज्य

अतीक के करीबी इन 15 गुर्गों पर अलग अलग थानों में 30 से ज्यादा गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. योगी सरकार बनने के बाद आपरेशन माफिया के तहत प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई की गई. माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साम्राज्य को नष्ट किया गया. बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा, दिलीप मिश्रा चिन्हित माफिया बच्चा पासी,राजेश यादव,गणेश यादव,और इनके करीबियों पर पुलिस ने एक्शन लिया है. माफियाओं और अपराधियों के कब्जे की जमीनों पर बने मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है. अकेले अतीक अहमद और उसके IS 227 गैंग की लगभग ढाई हजार करोड़ की अवैध संपत्ति पर चोट पहुंचाई गई है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे बोले- 'प्रभु राम पीएम मोदी पर नहीं, देश की जनता पर आशीर्वाद बनाएंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget