एक्सप्लोरर

प्रयागराज में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कसा प्रशासन का शिकंजा, लगाए गए ताले

Prayagraj News: प्रयागराज में अग्निशमन विभाग तो दिल्ली की घटना के बाद इन दिनों कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत अब तक साठ कोचिंग संस्थानों में चेकिंग की गई है.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में ABP डिजिटल की खबर का बड़ा असर हुआ है. दो दिन पहले ABP डिजिटल ने अपने दर्शकों को यह खबर दिखाई थी कि दिल्ली के राजेंद्र नगर की तरह संगम नगरी प्रयागराज में भी कई कोचिंग संस्थान बेसमेंट में चल रहे हैं. बेसमेंट में पार्किंग की जगह पर क्लासरूम बना दिए गए हैं और वहां स्टूडेंटस की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए फीस के नाम पर मोटी कमाई की जा रही है. ABP डिजिटल पर प्रमुखता से खबर दिखाई जाने के बाद प्रयागराज का प्रशासन हरकत में आ गया है और उसने नियम और मानकों के खिलाफ चलने वाले कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बेसमेंट में चलने वाले कई कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया है. प्रशासन की सख्ती के चलते कई कोचिंग संस्थानो ने तो अपना साइन बोर्ड हटाकर ताला जड़ दिया है, ताकि चेकिंग होने पर यह पता ही ना चल सके कि यहां कोई कोचिंग चलती है. 

ABP डिजिटल चैनल ने दो दिन पहले शहर के कर्नलगंज इलाके की जिन बिल्डिंग्स के बेसमेंट में कोचिंग चलने की खबर दिखाई थी, प्रशासन ने सबसे पहले उन्हीं बिल्डिंगस मे कार्रवाई की है. बेसमेंट में चलने वाली IAS और PCS की तैयारी कराने वाली साकेत कोचिंग के मेन गेट पर ताला लगवा दिया गया है. यहां अब कई ताले लग गए हैं. बिल्डिंग को औपचारिक तौर पर सील नहीं किया गया है, लेकिन संचालक को बेसमेंट से कोचिंग किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर सीलिंग व केस दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जाएगी. 

इसके बगल की बिल्डिंग में प्रगति कोचिंग और टेंसर एकेडमी कोचिंग की क्लासेस बेसमेंट में चलती थी. अब यहां बेसमेंट में न सिर्फ ताला लगा दिया गया है, बल्कि चैनल गेट के अगल-बगल लगे दोनों कोचिंग संस्थानों के साइन बोर्ड भी हटा दिए गए हैं. लोगों के मुताबिक साइन बोर्ड खुद कोचिंग संचालकों ने ही हटाए हैं, ताकि वह प्रशासन की कार्रवाई से बच सके. ठीक बगल की एक और बिल्डिंग के बेसमेंट में अभिषेक एकेडमी नाम से कोचिंग चलती थी. इस कोचिंग संस्थान को भी बंद करा दिया गया है.

प्रयागराज में अग्निशमन विभाग तो दिल्ली की घटना के बाद इन दिनों कोचिंग संस्थानों के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है. इस अभियान के तहत अब तक साठ कोचिंग संस्थानों में चेकिंग की गई है. गड़बड़ी पाए जाने पर 11 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी कर तीन दिनों में व्यवस्था सुधारने को कहा गया है. तब तक यह कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और यहां क्लासेस नहीं चलेंगी. प्रयागराज के चीफ फायर ऑफिसर डा० राजीव कुमार पांडेय के मुताबिक कोचिंग संचालकों को कटाई छात्रों की जिंदगी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. उनके मुताबिक मानकों के खिलाफ संचालित होने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ एक हफ्ते का विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

यूपी के 7 मेडिकल कॉलेजों को मिला परमीशन लेटर, MBBS एडमिशन को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget