एक्सप्लोरर

Pratapgarh: पॉक्सो कोर्ट ने रिकॉर्ड 10 दिन में रेप केस का किया निपटारा, आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. पॉक्सो अदालत ने महज 10 दिन के भीतर मामले की सुनवाई पूरी कर दी.

UP News: प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में पॉस्को अदालत (POCSO Court) ने 10 दिनों के अंदर सुनवाई करते हुए रेप के आरोपी को आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई है. विशेष अभियोजक देवेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि 12 अगस्त की शाम को छह साल की बच्ची अपनी मां और दो भाइयों के साथ ननिहाल आई थी. बच्ची अपने दोनों छोटे भाई-बहनों के साथ खेत की तरफ जा रही थी, तभी आरोपी भूपेंद्र सिंह (24) ने बच्ची को गोद में उठाया और खेत की तरफ ले गया और उसके साथ रेप किया. 

छोटे भाई-बहनों ने परिजनों को दी जानकारी

बच्ची को उठाकर खेत में ले जाने की जानकारी उसकी छोटी बहन और भाई ने परिजनों को दी. जिसके बाद घरवाले खेत पर पहुंचे जहां उसे खून से लथपथ पाया. आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने 11 सितंबर को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था और मामले में गवाहों के बयान रिकॉर्ड होते रहे और इन 10 दिनों में बचाव पक्ष के गवाहों सहित 10 लोगों ने गवाही दी. गवाही के बाद पॉक्सो अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. 

UP Politics: यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा सांसद एसटी हसन के बयान पर बोला हमला, जानिए- क्या कहा?

मां ने आरोपी बेटे को बचाने के लिए दी यह दलील

आरोपी व्यक्ति प्रयागराज के किरावां गांव का रहने वाला है. आरोपी पर न्यायालय ने 20 हजार का अर्थदंड भी लगाया है. आरोपी की उम्र 24 साल है लेकिन उसकी मां ने उसे नाबालिग साबित करने के लिए कूटरचित स्कूली दस्तावेज पेश किए थे ताकि मामला किशोर न्यायालय में चला जाए. इसके बाद प्रयागराज के शिक्षा विभाग समेत तीन गवाहों को एक ही दिन तलब किया गया. सुनवाई के दौरान हेडमास्टर और बीसीए के प्रतिनिधि सहित तीनों गवाहों ने दस्तावेज को फर्जी बताया. इसके बाद आरोपी के बचने के रास्ते बंद हो गए. न्यायालय ने इसके साथ यूपी डीजीपी को आदेश दिया है कि वह लापरवाही बरतने पर जांच अधिकारी नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करे और इसकी जानकारी कोर्ट को दो महीने के भीतर दे.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand: विधानसभा में भर्ती में हुई गड़बड़ी पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, नियुक्तियों को निरस्त करने के लिए कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget