एक्सप्लोरर

Pratapgarh News: कुंडा थानेदार पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करने का आदेश, गैंगरेप पीड़िता की पहचान उजागर करने का आरोप

Pratapgarh News: पीड़िता के वकील के मुताबिक तत्कालीन एसएचओ उदयवीर सिंह ने स्कूल प्रबंधक के साथ मिलकर फर्जी मार्कशीट तैयार करवाकर नाबालिग पीड़िता को बालिग साबित करने की.

Pratapgarh News: यूपी के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में पॉक्सो कोर्ट (Pocso Court) ने कुंडा एसएचओ उदयवीर सिंह पर पॉक्सो एक्ट व आइपीसी की धारा 167 के तहत गैंगरेप के मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही स्कूल प्रबंधक रामलाल शर्मा को भी मुकदमे में शह आरोपी बनाते हुए 420, 467, 468 व 471 में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है. आरोप है कि मान्धाता इलाके में हुए गैंगरेप के मामले में एसएचओ ने पीड़िता की पहचान उजागर करने के लिए गैर कानूनी कार्य किया था. 

मान्धाता थाना इलाके के गांव की रहने वाली पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि 20 सितंबर 2021 की शाम उसकी नाबालिग बेटी शौच के लिए गई थी, जहां गांव के दो दबंगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसे बेहोशी की हालत में घर के पास छोड़कर चले गए थे. इस मामले में आरोपी हसीब और शहजाद के खिलाफ केस पंजीकृत किया गया था. दोनों दबंग किस्म के हैं. मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. दो साल तक पीड़िता न्याय पाने के लिए दर-दर भटकती रही. 

फर्जी मार्कशीट बनवाने का भी आरोप

पीड़िता के वकील रंजय मिश्र ने कहा कि इस मामले में तत्कालीन एसएचओ उदयवीर सिंह ने पीड़िता की शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उसने स्थानीय स्कूल प्रबंधक रामलाल शर्मा के साथ मिलकर एक फर्जी मार्कशीट तैयार करवाई, जिसमें घटना के समय नाबालिग पीड़िता को बालिग साबित करने की कोशिश की गई थी. जबकि पीड़िता न तो उस स्कूल में कभी गई थी और न ही कभी उस स्कूल का मुंह देखा था. इस मार्कशीट में 16 साल की नाबालिग को 20 साल दिखाया गया था. आरोपियों से मिलीभगत करके विवेचक की ओर से कोर्ट में एफआईआर लगाई गई. 

इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पीड़िता, उसकी मां और दो अन्य लोगों की गवाही सुनने के बाद कड़ी नाराजगी जताई और मन्धाता थाने के तत्कालीन एसएचओ ओर स्कूल प्रबंधक रामलाल शर्मा के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि धारा 23 के अंतर्गत किसी भी पीड़िता का नाम उल्लेखित नहीं किया जा सकता. 

ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2023: बाबा रामदेव का बड़ा फैसला, रामनवमी पर 100 युवक-युवतियों को बनाएंगे संन्यासी, कहा- 'अभी ये दो बड़े काम बाकी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget