एक्सप्लोरर

पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को दबोचा, सौ से ज्यादा लूट की वारदात को दे चुके है अंजाम

चुनौती बने कार में सवार तीन बदमाश मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार दो बदमाशों को लगी गोली। इस मुठभेड़ में सब इंस्पेक्टर भी हुए घायल। तीन बदमाशों ने सौ से ज्यादा लूट की वारदात को दे चुके है अंजाम।

एबीपी गंगा, पुलिस के लिए चार सालो से चुनौती बने कार सवार गैंग के तीन बदमाशों को आखिरकार नोएडा पुलिस ने सूरजपुर के पास हुए एक मुठभेड़ में धर दबोचा है, जबकि तीन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। इस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी और घायल हो गए। जबकि बदमाशों की गोली से एक सब इंस्पेक्टर भी घायल हुआ हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है बदमाशों के कब्जे से चार पिस्टल 40 जिंदा कारतूस, भारी मात्र में लुटे हुए सोने के जेवरात और लूट में लगातार इस्तेमाल की जा रही तीन कारें भी बरामद की गई हैं। इन तीन कारो से इन बदमाशों ने अब तक 39 से ज्यादा लूट की वारदातों को अंजाम दिया है।

नोएडा के जिला अस्पताल में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाशों ओमवीर भाटी और सोनू यादव से पूछताछ करते एसएसपी। इन बदमाशों को पुलिस ने सेक्टर 144 के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 18 मई को सेक्टर 144 में नीले रंग की बलेनो कार पर सवार बदमाशों ने 2 लोगों को गोली मारकर लूट की थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें ने सेक्टर 144 के पास ही इस बदमाशो को घेर लिया,बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी,जिसमें गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर पटनिस घायल हो गए जवाब में पुलिस ने फायरिंग की,12 राउंड की फायरिंग के बाद दो बदमाश ओमवीर और सोनू घायल हो गए, पुलिस ने इन दोनों बदमाशों के साथ इनके एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया है। जबकि तीन बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए।

एसएसपी के अनुसार यह गिरोह 2015 से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। इन बदमाशों ने 2015 में एक्सप्रैस थाना क्षेत्र से लाल रंग की सेंट्रो कार चोरी की थी और इस चोरी की कार से 20 वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद इन बदमाशों ने 2018 मे एक्सप्रैस थाना क्षेत्र से आई-10 कार चोरी की और लूट की 12 वरदातों को अंजाम दिया। इन बदमाशों ने थाना 39 क्षेत्र से जनवरी 2019 में नीले रंग की बलेनो कार लूटी थी और इस कार से 7 लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल हुई है तीनों कार, चार पिस्टल 40 जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में लुटे हुए जेवरात बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने 8 मई को फेस टू में इंडिया टीवी के पत्रकार के साथ लूट की थी इन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget