एक्सप्लोरर

जालौन: फल की 500 पेटियों में छिपाकर लायी जा रही लाखों की शराब, तीन गिरफ्तार

यूपी के जालौन में पुलिस ने अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है. ये शराब फलों की पेटियों में छिपाकर लायी जा रही थी. पुलिस के मुताबिक इसकी कीमत 20 लाख रुपये है.

जालौन. जालौन पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रक से अवैध देशी शराब के 500 पेटियों का बड़ा जखीरा बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. यह अवैध शराब हरियाणा से ट्रक के अन्दर फलों के गत्तों में भरकर झांसी ले जाई जा रही थी. जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुये बताया कि जनपद में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. जिसमे सभी थाना प्रभारियों के साथ जिले की स्पेशल ऑपरेशन टीम व सर्विलांस टीम को लगाया गया था. जिसमें आज उरई कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर स्पेशल ऑपरेशन टीम व सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है. जिसमे टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये एक हरियाणा नम्बर के ट्रक से अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया.

जिसमें 500 पेटी अवैध देशी शराब को फलों के गत्तों में छिपाकर रखा गया था. जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये है. पुलिस ने अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से एक लग्जरी गाड़ी भी बरामद की है. गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वो हरियाणा की डिस्लरी से मिली भगत करके कागजों में हेराफेरी करके अवैध रूप से शराब निकलवा लेते थे. और यूपी के विभन्न जिलों में इसकी सप्लाई करते हैं. आज भी हम लोग झांसी निवासी एक व्यक्ति के साथ मिलकर ये शराब झांसी ले जा रहे थे. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के ऊपर संगीन धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें.

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का हुआ भूमि पूजन, बढ़ेगी अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एक महीने से अनशन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया, ये था मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget