सभा करने की नहीं मिली इजाजत, प्रत्याशी समर्थक ने की दारोगा की पिटाई
भरेह थाना क्षेत्र के एक गांव में बिना अनुमति नुक्कड़ सभा का विरोध करने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के समर्थक ने दारोगा को दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया।

इटावा, एबीपी गंगा। जिले में पुलिस अधिकारी के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। भरेह थाना क्षेत्र के एक गांव में बिना अनुमति नुक्कड़ सभा का विरोध करने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के समर्थक ने दारोगा को दौड़ा दौड़ाकर पीट दिया। पीड़ित दारोगा के मुताबिक, गांव में बिना अनुमति के ही लोकसभा प्रत्याशी सभा का आयोजन कर रहे थे। सभा करने के लिए मना किया गया। बाद में पुलिस अधिकारी और समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच, समर्थकों ने दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह दारोगा ने अपनी जान बचाई और वहां से भाग निकला।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभा में इस्तेमाल टैंट, माइक व अन्य उपकरण जब्त कर लिए। फिलहाल पुलिस ने प्रत्याशी और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जबकि पीड़ित दारोगा को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। चुनाव आयोग को भी घटना के बारे में जानकारी दी गई है। आयोग द्वारा मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























