एक्सप्लोरर

Crime News: नोएडा में तमंचे की नोंक पर 3 बदमाशों ने ज्वेलर्स से की लूट, पुलिस कर रही मामले की जांच

Crime News: नोएडा में मंगलवार को दिन-दहाड़े तीन बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर एक ज्वेलर्स से लूट की धटना को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Crime News: नोएडा में भले ही पुलिस सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हो, लेकिन इसकी पोल उस वक्त खुल गई जब दिन-दहाड़े बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान पर धावा बोलते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव में तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर एक ज्वेलर्स की दुकान पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. हालांकि आसपास और दुकानों के होने के कारण बदमाश कुछ ही देर में दुकान से भाग निकले.

तमंचे की नोंक पर ज्वेलर्स से लूट

नोएडा के सेक्टर 73 सर्फाबाद गांव में एक ज्वेलर्स की दुकान में हथियारों से लैस 3 बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने दुकान में मौजूद ज्वेलर्स को तमंचे की नोंक पर रखकर लूट की घटना को अंजाम दिया. वहीं ज्वेलर्स ने बताया कि आज दो बदमाश अंगूठियां देखने के लिए दुकान के अंदर आए.

वहीं इनमें से एक बदमाश दुकान के बाहर खड़ा रहा, तभी बदमाशों ने तमंचा निकाल के ज्वेलर्स पर तान दिया, लेकिन ज्वेलर्स ने हिम्मत करके शोर मचा दिया, जिसके बाद बदमाश दुकान से बाहर निकल कर भागने लगे. वहीं बदमाशों ने इसी दौरान कुछ अंगूठी लेकर फरार हो गए.

पुलिस कर रही जांच

वहीं डीसीपी राजेश ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक युवक से दुकान पर तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाश चार अंगूठी लेकर फरार हो गए हैं, आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा.

वहीं दिनदहाड़े लूट की वारदात ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बदमाशों के हौसलों के आगे पुलिस नतमस्तक दिखाई पड़ रही है. एक तरफ जहां शहर में बदमाशों पर नकेल कसने के लिए एनकाउंटर का सिलसिला जारी है तो वहीं दूसरी तरफ बदमाशों द्वारा लूट की वारदात भी सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ेंः
Kanhaiya Kumar Joins Congress: कन्हैया कुमार ने आखिर क्यों ज्वाइन की कांग्रेस, खुद बताई इसके पीछे की वजह?

West Bengal Violence: ममता सरकार ने राज्य में हुई हिंसा की सीबीआई जांच का किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget