एक्सप्लोरर

Kanhaiya Kumar Joins Congress: कन्हैया कुमार ने आखिर क्यों ज्वाइन की कांग्रेस, खुद बताई इसके पीछे की वजह?

Kanhaiya Kumar Joins Congress: सीपीआई नेता और जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को राहुल गांधी ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस में शामिल होने के बाद वो मीडिया से मुखातिब हुए.

Kanhaiya Kumar Joins Congress: जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार और गुजरात के वडगाम से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी (Jignesh Mevani) कांग्रेस में शामिल हो गए. राहुल गांधी ने दोनों युवा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई. कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार ने बताया कि आखिर उन्होंने इस पार्टी में शामिल होने का फैसला क्यों किया?

मीडिया से मुखातिक होते हुए कन्हैया कुमार ने कहा, “मैं कांग्रेस पार्टी इसलिए ज्वाइन कर रहा हूं क्योंकि मुझे ये महसूस होता है कि इस देश में कुछ लोग वो सिर्फ लोग नहीं है वो एक सोच हैं. वो इस देश की सत्ता पर न सिर्फ काबिज हुए हैं, इस देश की चिंतन परंपरा, संस्कृति, इसका मूल्य, इसका इतिहास, इसका वर्तमान और इसका भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं...हमने ये चुनाव किया है कि हम इस देश की सबसे पुरानी पार्टी, सबसे लोकतांत्रिक पार्टी में इसलिए शामिल होना चाहते हैं कि हमको लगता है और इस देश के लाखों लोगों को लगने लगा है कि अगर कांग्रेस नहीं बचा तो ये देश नहीं बचेगा.”

कन्हैया कुमार ने कहा कि देश 1947 से पहले वाली स्थिति में चला गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वो पार्टी है जो महात्मा गांधी की विरासत को लेकर आगे चलेगी. लोकसभा में 545 सीटें हैं, इसमें दो सौ सीटें लगभग ऐसी हैं जहां बीजेपी के सामने कांग्रेस के अलावे कोई विकल्प नहीं है. कांग्रेस पार्टी एक बड़ी जहाज है, अगर ये पार्टी बचेगी तो इस देश के लाखों करोड़ों नौजवानों की अकाक्षाएं बचेंगी. भगत सिंह के सपनों का भारत बचेगा और बाबा साहेब की समानता की भारत का निर्माण संभव हो पाएगा. इसके साथ ही उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया का भी धन्यवाद किया.

जिग्नेश मेवाणी क्या बोले?

जिग्नेश मेवाणी ने कहा, “मैं कानूनी वजह से औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल नहीं हो सका. मैं एक निर्दलीय विधायक हूं, अगर मैं किसी पार्टी में शामिल होता हूं, तो मैं विधायक के रूप में नहीं रह सकता... मैं वैचारिक रूप से कांग्रेस का हिस्सा हूं, आगामी गुजरात चुनाव कांग्रेस के चुनाव चिह्न से लड़ूंगा.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा, “लोकतंत्र और भारत के विचार को बचाने के लिए, मुझे उस पार्टी के साथ रहना होगा जिसने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और अंग्रेजों को देश से बाहर निकाला. इसलिए मैं आज यहां कांग्रेस के साथ हूं.”

Kanhaiya Kumar Joins Congress: राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

Navjot Singh Sidhu Resigns: पंजाब कांग्रेस में फिर सियासी बवाल, सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने हासिल की जीत
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने हासिल की जीत
Explained: CJP प्रोटेस्ट रोकने के लिए सरकार ने झोंक दी ताकत! ट्रेन से सड़क तक क्या इंतजाम?
CJP को रोकने के लिए सरकार ने झोंक दी ताकत! ट्रेन से सड़क तक क्या इंतजाम?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget