एक्सप्लोरर

बरेली में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार..एंटी करप्शन विभाग की कार्रवाई में धरा गया

बरेली में एक दारोगा ने पुलिस महकमे को शर्मसार किया है। एंटी करप्शन विभाग को शिकायत मिली थी कि दारोगा एक शख्स से घूस की मांग कर रहा है। इस खबर के बाद विभाग ने उसे रंगे हाथों धर लिया

बरेली,एबीपी गंगा। बरेली में एक दारोगा ने महज 10 हजार रुपये के लिए खाकी को शर्मसार किया है। एंटीकरप्शन की टीम ने दारोगा को पुलिस चौकी से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दारोगा की इस घूसखोरी से पूरा पुलिस महकमा सकते में है।

बारादरी थाना क्षेत्र की काकरटोला पुलिस चौकी में तैनात दरोगा योगेश कुमार गौतम ने यहां के चक महमूद इलाके के रहने वाले मोबीन खान पुत्र मोईन खान की शिकायत पर एंटीकरप्शन की टीम ने दस हजार रूपये की घूस लेते पुलिस चौकी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दारोगा पर आरोप है कि वो मोबीन खान (शिकायतकर्ता) से मुकदमा अपराध संख्या - 875/ 2019 धारा- 147,323, 354 में धारा 354 हटाने और उसके भाई शाहरुख का नाम निकालने के एवज में घूस की मांग कर रहा था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी यूपी एंटीकरप्शन राजीव मल्होत्रा ने ये कार्रवाई करायी।

दरअसल, दारोगा योगेश कुमार गौतम थाना बारादरी में दर्ज इस मुकदमे के विवेचक होने के कारण उसमें धारा 354 हटाने और मोबीन के भाई शाहरुख का नाम निकालने को लेकर लगातार मोबीन खान से घूस की डिमांड कर रहा था। दारोगा से परेशान हो मोबीन खान ने एसीओ में दस्तक दी। जिसके बाद एंटीकरप्शन की टीम ने आज दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

दारोगा योगेश कुमार गौतम के खिलाफ संबंधित थाने पर भृष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। इसे वक्त की मार ही कहेंगे कि अभी तक तैनाती थाने पर लोगों को मुल्जिम बनाने वाले नौजवान सब-इंस्पेक्टर योगेश कुमार गौतम अपने ही थाने पर मुल्जिम बन गये हैं। योगेश 2017 बैच का दरोगा है और अभी उसे महज 2 साल ही नौकरी करते हुए हैं।

हाल ही में एंटीकरप्शन के एसएसपी आईपीएस राजीव मल्होत्रा की टीम ने मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना में तैनात दारोगा को पीड़ित पक्ष से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कुछ समय पहले ही ग्राम प्रधान से पच्चीस हजार की घूस लेते बरेली जिले के डीपीआरओ के बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। रोडवेज में तैनात एआरएम के बाबू को भी एंटीकरप्शन ने गिरफ्तार किया था। इस तरह जहां घूसखोर बेलगाम हैं, तो उन पर शिकंजा कसने को यूपी एंटीकरप्शन आर्गेनाइजेशन भी पूरी तरह से तैयार है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
दिवाली से पहले योगी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, 30 दिन के बोनस को मंजूरी
भगवान की तुलना वाले धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रदीप मिश्रा बोले, 'जब माफी...'
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
BJP विधायक दिनेश रावत बोले, 'सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी समाजवादी पार्टी'
BJP विधायक दिनेश रावत बोले, 'सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी समाजवादी पार्टी'
वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'

वीडियोज

UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
G-20 समिट में पुतिन को इनवाइट नहीं करेगा यूके, PM बर्नहम ने किया ऐलान
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
PM मोदी की पैरा एशियाई पदक विजेताओ से मुलाकात, बोले- 'आपसे से प्रेरणा मिलती है'
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget