एक्सप्लोरर

Mathura News: कस्टडी में लेकर जीप को थाने ले जा रही थी पुलिस, रास्ते में हुआ हादसा, एक घायल

Mathura Road Accident: मथुरा के महमदपुर बाईपास दो गाड़ियों की टक्कर हो गई थी. पुलिस जीप को लेकर थाने जा रही थी. तभी ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी बेकाबू हो गई और दुकान में जा घुसी.

Mathura Road Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार (23 जुलाई) को एक तेज रफ्तार जीप बेकाबू होकर दुकान में जा घुसी. पुलिस की कस्टडी में एक जीप ऐसे बेकाबू हुई कि एक आदमी की जान सांसत में पड़ गई. मथुरा में तेज रफ्तार बेकाबू जीप दुकान को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी. इस दौरान किसी को संभलने का वक्त भी नहीं मिला.

ये हादसा मथुरा के महमदपुर बाईपास के पास हुआ. यहां दो गाड़ियों की टक्कर हो गई थी. पुलिस जीप को लेकर थाने जा रही थी. तभी ड्राइवर की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी बेकाबू हो गई और दुकान में जा घुसी. दुकान के काउंटर पर बैठा शख्स जीप की चपेट में आ गया.

दुकान में घुसी जीप

तेज रफ्तार जीप जैसे ही दुकान में घुसी स्थानीय लोग तुरंत बच बचाव के लिए पहुंच गए. फिर मौके पर पहुंचे लोगों ने जीप को धक्का दे कर दुकान से बाहर निकाला. इस हादसे में एक दुकानदार घायल हो गए. घायल दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. 

गुस्साए लोगों ने की जीप ड्राइवर से बदसलूकी 

हादसे से गुस्साए लोगों ने जीप ड्राइवर के साथ बदसलूकी भी की और हंगामा भी किया. हादसे के लिए पुलिस पर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं कि क्योंकि जब हादसा हुआ उस वक्त जीप पुलिस की कस्टडी में थी और पुलिस वाले जीप को लेकर थाने जा रहे थे. हादसे के बाद पुलिस वालों ने जैसे-तैसे हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. हादसे के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था ये साफ नहीं हो पाया.

हादसे के वक्त पुलिस कस्टडी में थी जीप 

बताया जा रहा है कि मथुरा में आज दो गाड़ियों में टक्कर हो गई थी. सड़क हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और जीप को अपने कब्जे में ले लिया था. जीप को कब्जे में लेने के बाद गाड़ी को पुलिस थाने लाया जा रहा था, तभी तेज रफ्तार जीप अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी. हादसे के वक्त जीप पुलिस की कस्टडी में थी. 

ये भी पढ़ें: Haridwar Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान बंद रहेंगे स्कूल, डीएम के आदेश पर 2 अगस्त तक नहीं खुलेंगे स्कूल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget