एक्सप्लोरर

कानपुर देहात में नौवीं की नाबालिग छात्रा के साथ पुलिस सिपाही ने किया दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ अपराधियों पर लगाम कसने के लिये सख्त रुख अपना रही है। वहीं जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तब ऐसे में अपराधों पर लगाम कैसे लगेगी। कानपुर देहात में एक सिपाही ने नौवींं का छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

कानपुर, एबीपी गंगा। यूपी में योगी सरकार पुलिस के दम पर भले ही महिला सुरक्षा की बात करती हो पर जब वही रक्षक पुलिस ही भक्षक बन जाये तो क्या होगा? एक ऐसा ही मामला कानपुर देहात से सामने आया है, जहां चौकी में तैनात सिपाही ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया पर पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस समझौते का दबाव बना रही है।

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र की कान्धी चौकी में तैनात सिपाही नीरज ने पड़ोस में रह रही कक्षा 9 की नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अनजान दे डाला। पीड़ित परिजनों की माने तो कान्धी चौकी में तैनात नीरज एक महीने पहले ही पड़ोस में रहने आया था उसने बच्ची को रात में अकेला देख घर में घुस गया और मुंह दाबकर अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिवार के लोग छत पर सो रहे थे, परिवार वालों ने देखा तो सिपाही मौके से फरार हो गया। परिजनों का ये भी कहना है कि बीती रात पुलिस मेडिकल के लिए बच्ची को साथ ले गई थी पर दबाव बनाते हुए उसका मेडिकल नहीं करवाया। मामला मीडिया के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत ही बच्ची को गाड़ी में बैठा मेडिकल के लिए ले गई।

वही एसपी अनुराग वत्स ने इस मामले में बताया कि तहरीर मिलने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कराया गया और आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर उसको निलंबित कर दिया गया है। पुलिस किसी तरह का कोई दबाव नहीं बना रही है।

सवाल ये उठता है कि जब पुलिस ही दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम देने लगेगी तो सूबे में दुष्कर्म जैसी घटनाओं को सरकार कैसे कम कर पायेगी ये एक बड़ा सवाल है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
कानपुर: बहू ने करवाई थी हत्या, दवा कारोबारी मर्डर केस में खुलासा
यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा, हाई लॉस क्लस्टर मॉडल से होगी वसूली
यूपी में बिजली चोरी पर शिकंजा, हाई लॉस क्लस्टर मॉडल से होगी वसूली
'P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी', विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज
'P से प्रभारी भी होता है, PAGAL भी', विनोद तावड़े के बयान पर अखिलेश का तंज
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया
सहारनपुर जा रहे अजय राय को लखनऊ पुलिस ने रास्ते में रोका, हिरासत में लिया

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
BHU के 48%, AMU के 47% छात्रों को हॉस्टल नसीब, लेकिन DU का क्यों इतना बुरा हाल
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget