एक्सप्लोरर

यूपी: गगन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सौतेली बहन ने प्रेमी के साथ रची थी भाई के मर्डर की साजिश, जानें पूरा मामला

मुरादाबाद पुलिस ने गगन हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है. पुलिस ने मामले में गगन की प्रेमिका और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी बहन और उसका प्रेमी अभी फरार है.

Moradabad Police: यूपी के मुरादाबाद जिले में होश फाख्ता कर देने वाला मामला सामने आया है. मुगलपुरा थाना इलाके में युवक की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. जांच में पता चला है कि युवक की सौतेली बहन ने ही उसकी हत्या की साजिश रची थी. सौतेली बहन ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने भाई की हत्या करा दी. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो आरोपी अभी फरार है.

मामला मुगलपुरा थाना इलाके का है. दरअसल, लाल बाग में रहने वाले ओमप्रकाश ने पुलिस को सूचना दी कि उसका 28 वर्षीय बेटा गगन उर्फ गौतम लापता हो गया है. ओमप्रकाश ने अपनी बेटी नंदिनी और उसके प्रेमी प्रदीप पर ही आरोप लगाया था. ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा. पुलिस ने 21 जुलाई से गुमशुदा गगन के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाली. सीडीआर में गगन की अंतिम बार अपनी प्रेमिका ममता से ही बात हुई थी और उसके बाद गगन का फोन स्विच ऑफ हो गया. पुलिस ने सीडीआर के आधार पर गगन की प्रेमिका ममता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. 

पूछताछ में ममता ने सारा राज खोल दिया. ममता ने पुलिस को बताया कि उसने प्रदीप और नंदिनी के कहने पर ही अपने दोस्त वीरू के साथ मिलकर प्रेमी गगन की हत्या की थी. गगन को घर में बुलाकर नशीला पदार्थ खिला दिया था और फिर उसकी हत्या कर दी. पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने गगन का शव बोरे में डालकर जयंतीपुर नाले में फेंक दिया था. 

पुलिस ने ममता और वीरू की निशानदेही पर गगन का शव नाले से क्षत-विक्षत हालत में बरामद कर लिया है. पुलिस ने ममता और वीरू को गिरफ्तार कर लिया है. अभी गगन की बहन नंदिनी और उसके प्रेमी प्रदीप की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

डॉक्टर की हत्या के बाद योगी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- यूपी में सुरक्षा व्यवस्था का बुरा हाल

UP ने तोड़ा MP का रिकॉर्ड, एक दिन में लगी 27 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन, टीकाकरण 5 करोड़ के पार

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget