एक्सप्लोरर

मैनपुरी में ऑनर किलिंग: भाइयो ने बहन की हत्या कर शव खेत में दफनाया, 6 महीने पहले हुई थी शादी

मैनपुरी में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने मृतका के दोनों भाइयों और मां को हिरासत में ले लिया है.

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ऑनर किलिंग का संदिग्ध मामला सामने आया है. किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम फरंजी में भाइयों ने ही बहन की कथित तौर पर हत्या कर शव खेत में दफना दिया था. पुलिस ने शव को बाहर निकाल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. मृतका का नाम चांदनी कश्यप (24) था. उसके पति का नाम अर्जुन जाटव है. पुलिस ने मामले में मृतका की मां को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी से दोनों भाई नाराज थे जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया.

6 महीने पहले हुई थी शादी पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज के ग्राम टोडरपुर के अर्जुन जाटव (26) और चांदनी ने अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध 12 जून 2020 को एक मंदिर में प्रेम विवाह किया था. उन्होंने बताया कि चांदनी फरंजी गांव की रहने वाली थी, जबकि अर्जुन दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करता था. चांदनी कुछ सालों पहले यहां अपने रिश्तेदारों के साथ रहने गई थी और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया. पुलिस ने बताया कि दोनो ने चांदनी के परिवार की इच्छा के खिलाफ 12 जून 2020 को प्रतापगढ़ के एक मंदिर में शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे.

भाइयों के बुलावे पर घर आई थी चांदनी पुलिस ने बताया कि 17 नवंबर को चांदनी अपने भाई सुधीर और सुनील के फोन करने पर दिल्ली से अपने गांव आई थी. इस बीच अर्जुन ने कई बार फोन से चांदनी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को अर्जुन अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ गांव फरंजी पहुंचा और परिवार के सदस्यों से चांदनी के बारे में पूछताछ की, लेकिन उन्होंने बताया कि वह वापस दिल्ली चली गई है.

अर्जुन ने दर्ज कराई थी शिकायत पुलिस ने बताया कि अर्जुन ने चांदनी के भाइयों सुधीर और सुनील के खिलाफ दिल्ली के मयूर विहार पुलिस थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस आधार पर दिल्ली पुलिस ने गांव फरंजी पहुंचकर चांदनी के बारे में पूछताछ की. उन्होंने बताया कि सुधीर और सुनील से कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि चांदनी की हत्या कर शव एक खेत में दफना दिया गया है.

खुदाई पर भी नहीं मिली लाश पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किशनी पुलिस के साथ गुरुवार को को पीड़िता के भाइयों की निशानदेही पर खेत में खुदाई शुरू की, लेकिन आठ घंटे खुदाई करने के बाद भी शव का पता नहीं चला. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सुखरानी (चांदनी की मां) द्वारा बताई गयी जगह पर खुदाई की गई तो आठ फिट की गहराई में चांदनी का शव मिला. पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शनिवार को बताया कि भाइयों सुधीर, सुनील और सुखरानी को हिरासत में ले लिया गया है और दिल्ली पुलिस ने मामले को अपहरण से हत्या में बदल दिया है.

उन्होंने कहा कि एक पूर्व नियोजित साजिश के तहत चांदनी को दिल्ली से बुलाया गया था और गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी और शव खेत में दफना दिया गया था. उन्होंने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

यूपी: राज्य सरकार ने जारी किया 2021 की छुट्टियों का कैलेंडर, होंगे 25 सार्वजनिक अवकाश, ये रही लिस्ट

Weather Updates: उत्तराखंड में अगले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट, बर्फ की चादर से ढका बदरीनाथ धाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget