एक्सप्लोरर

ग्रेटर नोएडा में बड़ी मुठभेड़, फायरिंग में घायल हुए चार बदमाश, तीन फरार

ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ के दौरान चार बदमाश घायल हो गए हैं. हालांकि, इस दौरान तीन बदमाश फरार होने में कामयाब रहे.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पुलिस की बदमाशों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने फैक्ट्री और वेयरहाउस में लूटपाट करने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को धर दबोचा है. मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग भी हुई जिसमें ये बदमाश घायल हो गए. हालांकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाशों के पास से एक कार, टाटा एस (छोटा हाथी), चार तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस अभी फरार बदमाशों की तलाश कर रही है.

फायरिंग में चार बदमाश घायल देर रात बादलपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश इलाके में आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छपरौला गांव के पास बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया. पुलिस ने बताया कि बदमाशों बैरिकेड को तोड़कर भागने लगे. पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया. खुद को घिरता देख बदमाश कार से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई. पुलिस की गोलीबारी में चार बदमाश घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश उम्रदराज उर्फ सोनू, नौशाद, फरहान और अमान हैं. सभी बदमाश गाजियाबाद के रहने वाले है. पुलिस ने बताया कि इनका गिरोह ग्रेटर नोएडा में फैक्ट्री और वेयरहाउस में चोरी और लूटपाट की वारदातो को अंजाम देता है.

ये भी पढ़ें:

मेरठ: भाई से बदला लेने के लिए बुआ ने किया मासूम भतीजे का अपहरण, 24 घंटे में बच्चा बरामद

FB वाले प्यार में मिला महिला को धोखा, शादी के बाद जेवर और कैश लेकर भागा पति

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget