एक्सप्लोरर

मेरठ: भाई से बदला लेने के लिए बुआ ने किया मासूम भतीजे का अपहरण, 24 घंटे में बच्चा बरामद

मेरठ पुलिस ने बताया कि प्रिंस का अपहरण उसकी सगी बुआ ने ही किया था. पुलिस ने आरोपी बुआ समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ. पुलिस ने टीपी नगर थाना क्षेत्र से अपहरण हुए 10 वर्षीय प्रिंस को बरामद कर लिया है. बच्चे के अपहरण की खबर के बाद एक्शन में आई पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में ही उसे बरामद कर लिया. इस घटना का जो खुलासा हुआ है वो हैरान कर देने वाला है. पुलिस ने बताया कि बच्चे का अपहरण उसकी सगी बुआ ने किया था. पुलिस ने आरोपी बुआ समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

घर के बाहर खेलते समय अगवा हुआ बच्चा अपहरण की ये वारदात देव लोक कॉलोनी की है. यहां रहने वाले रिक्शा चालक निक्की के 10 वर्षीय बेटे प्रिंस का शुक्रवार दोपहर अपहरण कर लिया गया था. प्रिंस घर के बाहर खेल रहा था, उसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया. शुरुआत में परिवार के लोग क्षेत्र में सर्वे के लिए आई दो महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगा रहे थे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले को अलग बता रही थी. बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार दोपहर को बच्चे को शास्त्री नगर से बरामद कर लिया था.

बुआ ने किया अपहरण पुलिस ने बताया कि बच्चे की बुआ सरिता ने अपनी सहेली पूजा के साथ मिलकर प्रिंस का अपरहण किया था. पुलिस ने फिलहाल दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्चे को बाइक पर बैठा कर ले जाने वाले महिलाओं के साथी युवक की तलाश की जा रही है.

भाई से बदला लेने के लिए किया अपराध पुलिस ने बताया कि सरिता प्रिंस के पिता निक्की की सगी बहन है. लगभग तीन साल पहले सरिता का अपने पति से तलाक हो गया था. उस समय सरिता के खराब चाल-चलन के कारण निक्की और परिवार के अन्य लोगों ने सरिता के बच्चे को उसके पति के सुपुर्द कर दिया था. जिसके चलते सरिता अपने भाई से रंजिश रखने लगी थी. इसीलिए उसने प्रिंस को अगवा किया. पुलिस ने बताया कि अगर बच्चे को बरामद नहीं किया जाता तो उसकी हत्या भी की जा सकती थी.

ये भी पढ़ें:

अजय कुमार लल्‍लू ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- यूपी में अपने चरम पर है अपराध

मेरठ यूनिवर्सिटी की इस लाइब्रेरी में है अखबारों का अनूठा संग्रह, जानकर हैरान रह जाएंगे

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget