एक्सप्लोरर

नोएडा: नौकरी तलाश रही युवती के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार

नोएडा में युवती के साथ गैंगरेप करने वाले पांचवे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

नोएडा, एबीपी गंगा। नोएडा के फेस 3 थानाक्षेत्र में हुए गैंगरेप मामले में पांचवे आरोपी गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो गुड्डू गैंगरेप का मुख्य आरोपी था। फिलहाल अभी गैंगरेप में शामिल एक आरोपी श्यामू फरार चल रहा है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि, नोएडा के थाना फेस 3 क्षेत्र में बुधवार रात एक युवती के साथ छह लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतमबुध नगर वैभव कृष्ण ने बताया था कि नोएडा में रहने वाली 20 वर्षीय युवती नौकरी खोज रही थी। तभी एक कंपनी में नौकरी करने वाले युवक रवि से उसकी जान पहचान हो गई। उक्त युवक ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बुधवार (13 नवंबर) शाम युवक ने युवती से नौकरी के लिए जरूरी कागजात मांगे थे।

अधिकारी ने बताया था कि शाम को युवती कागजात लेकर एफएनजी रोड के पास एक पार्क में पहुंची। पार्क सुनसान था, युवक और युवती वहां पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दो अन्य युवक वहां पहुंचे और वे युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। दोनों युवकों ने युवती के दोस्त को डरा-धमका कर वहां से भगा दिया और अपने तीन-चार अन्य दोस्तों को वहां बुला लिया। इसके बाद पार्क के पास खेत में ले जाकर छह युवकों ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया।

नोएडा: नौकरी तलाश रही युवती के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, पुलिस ने पांचवे आरोपी को किया गिरफ्तार

युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। करीब एक घंटे बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। युवती किसी तरह पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके शरीर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह अब भी जिला अस्पताल में भर्ती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget