एक्सप्लोरर

UP News: सपा के गढ़ में आज पीएम मोदी, संभल में भव्य कल्कि धाम मंदिर का करेंगे शिलान्यास

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 10.30 बजे संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान वो एक सभा का भी संबोधित करेंगे.

PM Narendra Modi Visit Kalki Dham: प्रधानमंत्री आज उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, संभल में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के चौथे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक लागत की 14000 परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. बीते चुनावों के दौरान इस सीट पर समाजवादी पार्टी का दबदबा रहा है.

सरकार द्वारा रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 10.30 बजे संभल जिले में श्री कल्कि धाम मंदिर का शिलान्यास करेंगे. वह श्री कल्कि धाम मंदिर के मॉडल का अनावरण करने के बाद एक सभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के इस दौरे को आगामी चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है. अभी इस सीट पर सपा से बर्क सांसद हैं.

कल्कि धाम मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम
श्री कल्कि धाम का निर्माण श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है जिसके अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम हैं. आचार्य प्रमोद कृष्णण खुद पीएम मोदी को ये इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता देने गए थे. इस दौरान उनके कई बयान सुर्खियों में रहे, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें छह साल के पार्टी से निष्कासित कर दिया है.  इस कार्यक्रम में कई संत, धार्मिक नेता और अन्य गणमान्य लोगों को भी शामिल होने का न्योता दिया गया है. पीएम मोदी के अलावा सीएम योगी और कई बीजेपी नेता भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.  

10 लाख करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक कल्कि धाम के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग एक बजकर 45 मिनट पर ‘यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ के दौरान प्राप्त निवेश प्रस्तावों के चौथे शिलान्यास समारोह में पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 1,4000 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.

ये परियोजनाएं विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी और आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण, आवास और रियल एस्टेट, आतिथ्य और मनोरंजन, शिक्षा जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं. कार्यक्रम में लगभग 5,000 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें उल्लेखनीय उद्योगपति, शीर्ष वैश्विक और भारतीय कंपनियों के प्रतिनिधि, राजदूत और उच्चायुक्त और अन्य प्रतिष्ठित अतिथि शामिल हैं.

UP Politics: BJP सांसद वरुण गांधी के मन में क्या? विपक्ष को सोचने पर कर रहे मजबूर, बदली अपनी राह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget