एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने बलरामपुर की छात्रा सुहानी से की बात, दीक्षा एप के बारे में भी की चर्चा 

पीएम नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर की रहने वाली छात्रा सुहानी से बात की है. सुहानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे दीक्षा एप के बारे में बात की. सुहानी कक्षा पांच की छात्रा है.

PM Narendra Modi Spoke to Balrampur Suhani: डिजिटल इंडिया के 6 साल पूरे होने पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर जिले की कक्षा पांच की छात्रा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. सुहानी से जब पीएम मोदी बात कर रहे थे तब सुहानी की टीचर और प्राथमिक विद्यालय धुसाह की प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह भी मौजूद रहीं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने दीक्षा एप के बारे में भी चर्चा की. 

फल का ठेला लगाते हैं पिता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद करने वाली सुहानी जिले के मोहल्ला पहलवारा की रहने वाली हैं. उनके पिता फल का ठेला लगाते हैं और उसी से परिवार का गुजर बसर होता है. सुहानी के परिवार में उसकी मां मन्ना देवी, पिता लाल मन साहू, उसकी बड़ी बहन नीलाक्षि जो कक्षा 10 की छात्रा है, संजीवनी साहू जो कक्षा 4 की छात्रा है और नैंसी हैं जो कक्षा एक की छात्रा है. 

मोबाइल से पढ़ाई करती हैं सभी बहनें 
सुहानी ने एबीपी गंगा से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के सामने जब वो बात करने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग पर थी तो उन्हें बहुत अच्छा लग रहा था और वो थोड़ी नर्वस भी थी. क्योंकि, पहली बार वो किसी मंत्री के साथ बैठी हुई थी. सुहानी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे दीक्षा एप के बारे में बात की साथ ही मोबाइल होने और ना होने का सवाल भी किया. पीएम ने ये भी पूछा कि आप दोस्तों से बात कर पाती हैं या नहीं. सुहानी ने बताया जब लॉकडाउन लगा तो पढ़ाई बाधित होने लगी थी जिसके बाद उनके पिता ने पैसों का इंतजाम कर मोबाइल खरीदकर दिया. आज सभी बहनें उसी मोबाइल से पढ़ाई करती हैं. 

मां ने लगाई मदद की गुहार 
सुहानी की मां मन्ना देवी बताती हैं कि वो अनपढ़ हैं लेकिन उनकी तमन्ना है कि उनकी बेटियां पढ़ लिखकर आगे बढ़ें. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम नेताओं से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उन्हें मदद दी जाए, जिससे वो अपनी बेटियों को सही ढंग से पढ़ा सकें और बेटियां अच्छा मुकाम हासिल कर सकें. सुहानी की मां कहती हैं कि मुझे सिर्फ बेटियां ही हैं लेकिन तब भी मेरा सिर गर्व से ऊंचा है. घर का खर्च चलाने के लिए सुहानी के पिता फल का ठेला लगाते हैं और कुछ जरूरत के लिए हम लोग कागज की थैलियां बनाकर बेचते हैं, जिससे कुछ पैसे और आ जाते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि आस पड़ोस में वो लोगों के घरों में छोटा मोटा काम करके भी कुछ पैसे कमा लेती हैं जिससे घर का गुजारा हो जाता है. उन्होंने ये भी कहा कि इन बेटियों को हम बेटी की तरह नहीं है बेटों की तरह पढ़ा रहे हैं. 

गरीब है परिवार 
प्राथमिक विद्यालय धुसाह की प्रधानाध्यापक प्रतिमा सिंह आज पीएम नरेंद्र मोदी के सीधे संवाद के दौरान सुहानी के साथ मौजूद थीं. उन्होंने एबीपी गंगा से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री जी ने सुहानी से दीक्षा एप के बारे में पूछा था कि उससे आप कैसे पढ़ाई कर पा रही हैं. दरअसल, ये परिवार बेहद गरीब तबके का है और महंगे लर्निंग एप का इस्तेमाल नहीं कर सकता. इस परिवार ने पढ़ाई के लिए ही किसी तरह मोबाइल का इंतजाम किया है. ये दीक्षा एप का ही असर है कि एक-दो साल से लॉकडाउन होने के बावजूद भी सुहानी पढ़ाई में इतनी आगे है. दीक्षा एप के इस्तेमाल से उसकी पढ़ाई रुकी नहीं और लगातार जारी रही. 

ये भी पढ़ें:

Happy Birthday Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का जन्मदिन आज, सीएम योगी ने फोन कर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
योगी सरकार की पहल से सिविल सर्विस का सपना होगा साकार, IAS-PCS की फ्री कोचिंग का युवाओं में बढ़ा उत्साह
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल! 8 तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर पुलिस ने पकड़ा 15 लाख किलो यूरिया का काला खेल, 8 तस्कर गिरफ्तार
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 'गलत राज्य, गलत अदालत...'
Basti News: छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी
बस्ती में छेड़खानी करने वाले युवकों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! मनचलो ने कान पकड़कर मांगी माफी

वीडियोज

Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!
Bharat Ki Baat | CM Yogi Speech | Akhilesh: CM Yogi की हुंकार, अखिलेश का पलटवार!
Weather Update: मौसम का क्यों बिगड़ रहा मिजाज? | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच! पीड़िताओं की गवाहियों से कांप उठेगी रूह
600-700 पुरुषों ने तो कभी जानवरों ने किया रेप...ब्रिटेन में बाल यौन शोषण के काले सच से कांप उठेगी रूह!
Ghaziabad News: सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन तेज, खोड़ा के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
सूर्या हत्याकांड के बाद गाजियाबाद पुलिस का एक्शन तेज, इलाके के 3 मदरसे सील, बिजली काटी
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
IPL 2026 के बाद भी सूर्यकुमार यादव का फ्लॉप शो जारी, इस लीग में बुरी तरह फेल
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
सीबीएसई OSM सिस्टम विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ा
सीबीएसई OSM विवाद पर पीछे हटने के मूड में नहीं विपक्ष, शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे पर अड़ा
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
होर्मुज पर बड़ी खबर, ईरान के सरकारी टीवी का ऐलान, अब चौबीसो घंटे खुला रहेगा ट्रैफिक
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
शुभेंदु सरकार के खिलाफ ममता का बड़ा धरना, शामिल होने पहुंचे TMC के सिर्फ 5 विधायक और 6 सांसद
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
Embed widget