एक्सप्लोरर

Modi Sarkar 2: राजनाथ और स्मृति ईरानी समेत यूपी के इन चेहरों को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मिली जगह

नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

लखनऊ, एबीपी गंगा। नरेंद्र मोदी सरकार-2 में प्रधानमंत्री समेत कुल 58 मंत्री शामिल हैं। मोदी मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 8 सांसदों को जगह दी गई। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल करते हुए 303 सीटों पर जीत दर्ज की है। आइये आपको बताते हैं कि यूपी से मोदी मंत्रिमंडल में किसे जगह मिली है।

नरेंद्र मोदी ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। मोदी यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक जीत के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 8000 मेहमानों को न्योता दिया गया था।

राजनाथ सिंह ने ली शपथ

पुरानी मोदी कैबिनेट में गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह को एक बार फिर मोदी कैबिनेट में मंत्री का पद दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ के बाद दूसरे नंबर पर राजनाथ सिंह ने शपथ ली। लखनऊ लोकसभा सीट से गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गठबंधन की तरफ से लड़ रहीं सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को करीब तीन लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी और संसद पहुंचे। राजनाथ को कुल छह लाख 33 हजार 26 वोट मिले जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वद्वी पूनम सिन्हा को दो लाख 85 हजार 724 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को महज एक लाख 80 हजार 11 वोटो से संतोष करना पड़ा।

Modi Sarkar 2: राजनाथ और स्मृति ईरानी समेत यूपी के इन चेहरों को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मिली जगह

संतोष गंगवार ने ली शपथ

देश के सबसे अनुभवी सांसद में से एक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संतोष गंगवार ने मंत्री पद की शपथ ली। 2019 में बरेली सीट से 8वीं बार सांसद चुने गए। 1989 से 2009 और 2014 से लगातार बीजेपी के सांसद हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे संतोष गंगवार ने पहला लोकसभा चुनाव 1989 में लड़ा और जीता था। अपनी सादगी और ईमानदारी के लिये मशहूर संतोष कुमार गंगवार रूहेलखंड इलाके की बरेली लोकसभा सीट से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं और वह पिछली नरेन्द्र मोदी सरकार और उससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

Modi Sarkar 2: राजनाथ और स्मृति ईरानी समेत यूपी के इन चेहरों को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मिली जगह

अमेठी जीत का इनाम

अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराकर संसद पहुंची स्मृति जुबिन ईरानी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है। स्मृति ने दूसरी बार केंद्रीय मंत्री पद पर शपथ ली है। उत्तर प्रदेश के नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए स्मृति ईरानी ने अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। स्मृति ईरानी की ये जीत इसलिए बड़ी है क्योंकि ये सीट कांग्रेस और गांधी परिवार की गढ़ रही है। यहां से संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी सांसद रहे हैं और अब इस सीट पर स्मृति की जीत की वजह से कमल खिल गया है। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 54 हजार सात सौ 31 वोटों से हराया। अमेठी में स्मृति ईरानी को कुल चार लाख 67 हजार पांच सौ 98 वोट मिले, जबकि राहुल गांधी को चार लाख बारह हजार 8 सौ 67 वोट मिले।

Modi Sarkar 2: राजनाथ और स्मृति ईरानी समेत यूपी के इन चेहरों को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मिली जगह

जनरल वीके सिंह ने ली शपथ

मोदी कैबिनेट में जनरल विजय कुमार (वीके) सिंह भी शामिल हो गए हैं। वीके सिंह ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इससे पहले वे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री थे। दिल्ली से सटी गजियाबाद सीट पर विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के सुरेश बंसल को 501,500 वोटों से हरा कर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। वीके सिंह देश के पहले प्रशिक्षित कमांडो हैं, जो आर्मी चीफ बने थे। विजय कुमार सिंह हरियाणा के भिवानी जिले के बपोरा गांव से हैं, उनके दादा जूनियर कमीशन अधिकारी थे और पिता भारतीय सेना में कर्नल थे। उन्होंने राजस्थान के पिलानी स्थित बिड़ला पब्लिक स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी की है।

महेंद्र नाथ पांडेय ने ली शपथ

बीजेपी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है। पहली मोदी सरकार में भी वो मंत्री रह चुके हैं। महेंद्र नाथ को यूपी में ब्राम्हण का सबसे बड़ा चेहरा माना जाता है। महेंद्र यूपी के चंदौली से सांसद भी रहे हैं। चंदौली सीट से दोबारा उन्होंने जीत दर्ज की है। एसपी-बीएसपी गठबंधन ने उनके सामने संजय चौहान को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने शिवकन्या कुशवाहा पर दांव लगाया था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने 2014 के चुनाव में बनारस से लगी सीट चंदौली पर पार्टी का 15 सालों का सूखा समाप्त किया था, इसके बाद से ही वह मोदी-शाह की नजर में थे। चंदौली पहले भी बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है। यहां से 1991, 1996 और 1999 के आम चुनावों बीजेपी के आनंद रत्न मौर्या ने लगातार तीन जीत दर्ज की थी। 1999 और 2004 के चुनाव में आनंद रत्न का जनाधार कम हो गया और वह दूसरे नंबर पर रहे। 2014 के चुनाव में बीएसपी के अनिल कुमार मौर्य को मात देकर महेंद्र नाथ ने चंदौली में फिर से कमल खिलाया था। बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते संगठन पर उनकी पकड़ है। साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री रहते हुए इलाके में उन्होंने विकास कार्य भी करवाया है।

Modi Sarkar 2: राजनाथ और स्मृति ईरानी समेत यूपी के इन चेहरों को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मिली जगह

साध्वी निरंजन ज्योति ने ली शपथ

साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। साध्वी यूपी में पिछड़ा समाज का चेहरा मानी जाती हैं। निरंजन ज्योति मोदी सरकार-1 में खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रह चुकी हैं। निरंजन ज्योति इस बार फतेहपुर लोकसभा सीट से मैदान में थीं। लगातार दूसरी बार साध्वी ने फतेहपुर सीट पर कब्जा किया है। संन्यासी जीवन के साथ राजनीति में प्रवेश करने वाली साध्वी निरंजन की छवि एक तेज तर्रार और बेबाक नेता की रही है। साध्वी निरंजन ज्योति हमीरपुर जनपद की पातेवरा की रहने वाली हैं। चौदह साल की उम्र में वो साध्वी बन गई थीं। उन्होंने स्वामी अच्युतानंद से संन्यास दीक्षा ली थी। वर्ष 1987 में वो विश्व हिंदू परिषद के संपर्क आईं और उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

डॉ. संजीव बालियान ने ली शपथ

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को शिकस्त देने का इनाम मुजफ्फरनगर से दोबारा सांसद बने डॉ. संजीव बालियान को मिला है। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार में वह फिर से मंत्री बने हैं।  बालियान ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। लोकसभा चुनाव 2019 में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को डॉ. संजीव बालियान ने शिकस्त दी थी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से डॉ. संजीव बालियान लगातार दूसरी बार जीतने वाले तीसरे सांसद बन गए हैं। उन्होंने दिग्गज जाट नेता तथा राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को हराया है।

Modi Sarkar 2: राजनाथ और स्मृति ईरानी समेत यूपी के इन चेहरों को मोदी के नए मंत्रिमंडल में मिली जगह

रमेश पोखरियाल निशंक ने ली शपथ

उत्तराखंड के हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बन गए हैं। उन्‍होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पिछली मोदी सरकार में सांसद अजय टम्टा को कैबिनेट में प्रतिनिधित्व मिला था। बता दें पोखरियाल उत्तराखंड के सीएम रह चुके हैं। रमेश पोखरियाल निशंक साहित्यकार भी हैं। वो कविता, उपन्यास, कहानी, लघुकथा, खण्ड काव्य, यात्रा साहित्य, पर्यटन साहित्य, बाल साहित्य और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी कई किताबें लिख चुके हैं। अब तक निशंक के 10 कविता संग्रह, 12 कहानी संग्रह, 10 उपन्यास, 6 बाल साहित्य सहित कुल 40 से ज्यादा किताबें छप चुकी हैं।

समारोह में शामिल हुईं बड़ी हस्तियां

शपथ ग्रहण समारोह में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सीजेआई रंजन गोगोई, उद्योगपित गौतम अडानी, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लाल कृष्ण आडवाणी, सुपरस्टार रजनीकांत, कैलाश सत्यार्थी, करण जौहर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी नेता उमा भारती सहित कई दिग्गज शामिल हुए।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget