एक्सप्लोरर

PM Modi Kanpur Visit: 28 दिसंबर को कानपुर आएंगे पीएम मोदी, IIT के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, मेट्रो समेत दे सकते हैं करोड़ों की सौगात

Kanpur News: कार्यक्रम के मुताबिक 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले आईआईटी के दीक्षांत समारोह और फिर निराला नगर रेलवे मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे.

PM Narendra Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं. इस दौरान वो करीब 3 घंटे तक शहर में रहेंगे. पीएम मोदी के आने की तैयारी पुलिस और प्रशासन ने शुरू कर दी है. बताये गए कार्यक्रम के मुताबिक 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले आईआईटी के दीक्षांत समारोह और फिर निराला नगर रेलवे मैदान में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे. वहां से वह जनसभा को संबोधित करेंगे. वह मेट्रो का सफर करके उसका उद्घाटन भी कर सकते हैं. पीएम के आने को लेकर सभी तैयारियों को युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. पुलिस कमिश्नर डीएम समेत सभी अधिकारी निराला नगर रेलवे मैदान पहुंचकर तैयारियों को परख रहे हैं.

निराला नगर रेलवे मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर हर विभाग को जिम्मेदारी दे दी गई है. सभी को युद्ध स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. हजारों लोगों को बैठाने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली जा रही है. सभी बिंदुओं पर सभी विभागों के अफसरों के बीच मंथन भी किया गया है. दरअसल, प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम चकेरी एयरपोर्ट स्टेशन के हेलीपैड पर उतर कर वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए आईआईटी के हेलीपैड पर उतरने से शुरू होगा. वहां पर कार से आईआईटी के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री जाएंगे, मंजूरी मिलने पर कार से ही आईआईटी मेट्रो स्टेशन जाकर मेट्रो में सफर करेंगे फिर वापस आईआईटी से हेलीकॉप्टर से निराला नगर रेलवे मैदान पर बनने वाले हेलीपैड पर उतरेंगे. वहां से जनसभा को खत्म करके पीएम सीधे चकेरी एयरपोर्ट स्टेशन पर वापस आकर दिल्ली लौट जाएंगे. 

पांच छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईआईटी के पांच छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे. 28 दिसंबर को संस्थान के 54वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल डायरेक्टर गोल्ड मेडल रतन स्वरूप मेमोरियल प्राइस और डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा मेडल छात्रों को देंगे. आईआईटी का दीक्षांत समारोह कोरोना के चलते इस साल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आयोजन होगा. दीक्षांत समारोह को 3 सेशन में बांटा गया है. पहला सेशन सुबह 11:30 से 1:00 बजे, दूसरा सेशन 3:00 से 4:00 और तीसरे सेशन शाम 5:00 से 8:00 के बीच होगा. प्रधानमंत्री पहले सेशन में शामिल होंगे.

छात्र-छात्राओं का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा
पहले सेशन के दौरान ऑडिटोरियम में बैठने वाले छात्र-छात्राओं का चयन लाटरी के माध्यम से किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों के नाम की लॉटरी निकाली जाएगी. 27 दिसंबर को इसका रिहर्सल भी किया जाएगा. शहर में प्रधानमंत्री मोदी रमईपुर में बनने वाले मेगा लेदर क्लस्टर की नींव रख सकते हैं. क्लस्टर के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया संबंधी अंतिम अड़चन दूर कर ली गई है.  प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है. क्लस्टर बनने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर 2 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. पिछले साल दिसंबर में सरकार ने क्लस्टर को मंजूरी दी थी. यहां करीब 6000 करोड़ का निवेश होना है. क्लस्टर में जूते सडलरी के अलावा अन्य चमड़ा उत्पादों की फ्लाटेड फ़ैक्टरियों की स्थापना की जानी है. इनसे 13000 करोड़ का सालाना उत्पादन भी होगा. 235 एकड़ के इस प्रोजेक्ट में 55 एकड़ में ₹30 फीसदी जमीन पर ग्रीन बेल्ट होगी. 20 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: बसपा के टिकट पर 2017 में चुनाव जीते कितने विधायक अब उसके साथ हैं?

UP Election: केशव प्रसाद मौर्य ने दिया नया नारा, कहा- '2022 में 100 में से 60 हमारा है, 40 में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget