एक्सप्लोरर

PM Modi Kedarnath Visit: पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर तीर्थ पुरोहितों ने कही बड़ी बात, बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार   

Uttarakhand News: पीएम नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर तीर्थ पुरोहित (Teerth Purohit) भी स्वागत में जुट गए हैं. तीर्थ पुरोहित पीएम मोदी से मिलने को लेकर बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं. 

PM Narendra Modi Kedarnath Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल शुक्रवार को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) पहुंच रहे हैं. पीएम के आगमन को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है तो मंदिर परिसर से पांच सौ मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग की गई है. पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP Workers) के साथ ही भारी संख्या में लोग केदारनाथ (Kedarnath) पहुंच रहे हैं. वहीं. प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तीर्थ पुरोहित (Teerth Purohit) भी स्वागत में जुट गए हैं. तीर्थ पुरोहित पीएम मोदी से मिलने को लेकर बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पीएम से मिलकर देवस्थानम बोर्ड (Devasthanam Board) को भंग करने की मांग की जाएगी. 

आपदा के बाद पीएम का पांचवा दौरा
बता दें कि, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ आपदा के बाद से अब तक चार बार केदार बाबा के दरबार में पहुंच चुके हैं. अब वो पांचवी बार केदार बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं. कल शुक्रवार को पीएम मोदी केदारनाथ पहुंच जाएंगे और यहां वो साढ़े तीन घंटे का समय व्यतीत करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में आपदा के बाद किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करने के साथ ही जो नए कार्य धाम में होने हैं, उनका शिलान्यास करेंगे. 

मंदिर को फूलों से सजाया गया 
पीएम मोदी के दौरे को लेकर शासन-प्रशासन स्तर पर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं. पीएम के कार्यक्रम को लेकर केदारनाथ धाम में वायुसेना के हेलीकाप्टर एमआई-17 भी ट्रालय उड़ान भर रहा है. केदारनाथ मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया है. प्रधानमंत्री की सभा के लिए मंच भी तैयार कर लिया गया है, साथ ही केदारनाथ में भारी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे हैं. केदारनाथ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का अंतिम रूप दिया जा रहा है. इस बीच केदारनाथ में पैदल मार्ग पर पूरी तरह बैरिकेडिंग कर दी गई है. वायुसेना के हेलीकाप्टर भी लगातार तैयारियों में जुटे हैं. वीवीआईपी हेलीपैड पर वायुसेना के हेलीकाप्टर ट्रालय उड़ान भर रहे हैं. मंदिर के सामने प्रधानमंत्री की सभा को लेकर मंच तैयार किया गया है.

की गई है पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था 
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, डीएम मनुज गोयल केदारनाथ में नजर बनाए हुए हैं. अब तक केदारनाथ में 11 पुलिस अधीक्षक, 11 पुलिस उपाधीक्षक, पीएसी की तीन कंपनियां समेत एक हजार पुलिस कर्मी पहुंच चुके हैं, जो केदारनाथ के चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद तीर्थ पुरोहित नरम हो चुके हैं और अब वो पीएम मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर स्वागत में जुट गए हैं.

पीएम को बताएंगे समस्या 
केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का केदारनाथ पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा और उनसे देवस्थानम बोर्ड को लेकर चर्चा की जाएगी. तीर्थ पुरोहित चाहते हैं कि वो प्रधानमंत्री से मुलाकात करें और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराएं.

प्रधानमंत्री मोदी इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण

- आदि गुरू शंकराचार्य समाधि एवं प्रतिमा
- तीर्थ पुरोहितों के आवास
- सरस्वती नदी के तट पर बाढ़ सुरक्षा तथा घाटों का निर्माण
- मंदाकिनी नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा के लिए भार वाहक दीवार
- गरुड़चट्टी के लिए मंदाकिनी नदी पर पुल

इन कार्यों का किया जाएगा शिलान्यास

- श्री केदारनाथ धाम में संगम घाट का पुनर्विकास एवं रैन शैल्टर शेड
- प्राथमिक चिकित्सा एवं पर्यटक सुविधा केन्द्र
- मंदाकिनी आस्था पथ पंक्ति प्रबंधन, मंदाकिनी वाटर एटीएम एवं मंदाकिनी प्लाजा
- प्रशासनिक कार्यालय एवं अस्पताल भवन
- केदारनाथ तीर्थ स्थल में संग्रहालय (म्यूजियम) परिसर
- सरस्वती सिविक एमेनिटी भवन

ये भी पढ़ें: 

Diwali 2021: सीएम योगी ने बच्चों को दिए उपहार, बोले- कम से कम एक परिवार के पास मिठाई और दीपक लेकर जरूर जाएं

Diwali 2021: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली की दी बधाई, जानिए और क्या दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget