एक्सप्लोरर

'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' बनाएगा अयोध्या में राम मंदिर, मस्जिद के लिए भी मिली जगह; पढ़ें लोकसभा में PM ने क्या कहा

राम मंदिर पर ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है। इस ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' होगा। वहीं, सुन्नी वक्फ़ बोर्ड को भी मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने का ऐलान किया गया है। पढ़ें लोकसभा में PM ने क्या कहा।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। राम मंदिर पर ट्रस्ट बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। सदन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि  राम मंदिर निर्माण को लेकर बनाए जा रहे है ट्रस्ट का नाम 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' होगा। ये ट्रस्ट मंदिर निर्माण का फैसला लेगा। बता दें कि राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए 67.07 एकड़ भूमि दी गई है। वहीं, सुन्नी वक्फ़ बोर्ड को अयोध्या में ही मस्जिद के निर्माण के लिए 5 एकड़ ज़मीन अलॉट करने का भी ऐलान किया गया। लोकसभा में राम मंदिर निर्माण के प्लान के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राम मंदिर का मसला हमेशा मेरे दिल से जुड़ा रहा है।

 'श्री  राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' 

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हमारी सरकार ने श्रीराम जन्मस्थली पर भव्य मंदिर के निर्माण और इससे संबंधी अन्य विषयों के लिए विशाल योजना तैयार की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, एक स्वायत्त ट्रस्ट श्रीरामजन्मभूमि के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया है। लोकसभा में पीएम मोदी ने बताया कि राम मंदिर निर्माण का पूरा राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट' देखेगा। ये ट्रस्ट अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण से संबंधित सभी विषयों पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगा।

मस्जिद निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन को मंजूरी

पीएम मोदी ने बचाया कि काफी विचार-विमर्श और संवाद के बाद सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ जमीन देने का अनुरोध यूपी सरकार से किया गया है, जिसपर सहमति दे दी गई है। वहीं, योगी कैबिनेट ने अयोध्या के रौनाही में सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के लिये 5 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

पीएम ने कहा कि अयोध्या मामले पर 9 नंवबर को आए फैसले के बाद देशवासियों ने परिपक्वता का परिचय दिया। पीएम ने कहा कि हमारे देश हर पंथ के लोग रहते हैं चाहे वो हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई हों या बौद्ध, पारसी जैन हों, हम सब एक परिवार के सदस्य हैं। हमारे परिवार के सदस्य सुखी और समृद्ध हों। देश का विकास हो, इसी भावना के साथ हमारी सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के मंत्र पर आगे बढ़ रही है। पीएम के इस बयान के दौरान सदन जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें:

आजमगढ़: अज्ञात बदमाशों ने दूल्हे की गोली मारकर की हत्या, दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल Defence Expo 2020 : लखनऊ में लगेगा हथियारों का सबसे बड़ा बाजार, PM मोदी आज करें उद्घाटन
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget