एक्सप्लोरर

Flood Situation in Varanasi: बाढ़ से जुड़े हालात को लेकर PM मोदी ने वाराणसी प्रशासन से चर्चा की, मदद का दिया आश्वासन

कोरोना संकट के बाद बाढ़ के संकट ने लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी कर दी है. पीएम मोदी ने वाराणसी में बाढ़ से जुड़े हालात को लेकर वाराणसी प्रशासन से विस्तृत चर्चा की.

Flood in UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इस वक्त बाढ़ और बारिश की वजह से हाहाकार मचा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी बाढ़ ने कहर बरपा रखा है. इस बीच पीएम मोदी ने वाराणसी में बाढ़ से जुड़े हालात को लेकर वाराणसी प्रशासन से विस्तृत चर्चा की. उन्होंने पूरी स्थिति का जायजा लिया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

बता दें कि वाराणसी में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. यहां गंगा खतरे के निशान से लगभग 13 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. मारुति नगर, जानकीनगर, सामने घाट, अस्सी घाट समेत वरुणा पार के दर्जनों मोहल्लों में गंगा का पानी घुस चुका हुआ है. मकान पानी में डूबे हुए हैं. लोग घरबार छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तरफ जा रहे हैं. एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों लगातार राहत और बचाव के काम में जुटी है.

अस्सी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है

वाराणसी का अस्सी घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. यहां करीब दस फुट से ज़्यादा पानी भरा है. घाट पर सारी गतिविधियां थमी हुई हैं. आसपास बने रेस्टोरेंट, दुकानों और घरों में भी गंगा का पानी घुस चुका है. सड़कों पर नाव चल रही है. वाराणसी में बाढ़ से लोग परेशान हैं. कारोबार ठप है. कोरोना संकट के बाद बाढ़ के संकट ने लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी कर दी है.

वाराणसी के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में भी गंगा और यमुना नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. बाढ़ में हजारों मकान डूब गए हैं. तराई के इलाकों में एक मंजिल तक पानी भरा है. बाढ़ को लेकर प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है. कई सड़कों और रास्तों पर नाव चल रही हैं.  बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. हजारों लोगों ने बाढ़ राहत शिविरों और दूसरी सुरक्षित जगहों पर शरण ली हुई है. तमाम लोग जहां-तहां फंसे हुए हैं. प्रशासन ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात कर दी है, जो लगातार राहत और बचाव का काम कर रही हैं.

यह भी पढ़ें-

बीजेपी विधायक ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया केस, जानें- क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget