एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण में अगले हफ्ते से शुरू होगा पिलर का काम, एक महीने चलेगा परीक्षण

राम मंदिर के निर्माण कार्य में जल्द ही तेजी आएगी. यहां नींव पर खड़े होने वाले खंभों पर जल्द ही काम शुरू होगा. चंपत राय ने बताया कि मजबूती के लिये हर निर्माण का परीक्षण भी किया जाएगा.

अयोध्या. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण 15 अक्टूबर के आसपास शुरू होगा. इसके पहले अगले सप्ताह यानी 15 या 17 सितंबर से एक पिलर का कार्य शुरू होगा जिसके परीक्षण की प्रक्रिया लगभग एक माह चलेगी. इसके बाद 15 अक्टूबर से मानचित्र के अनुसार 1199 अन्य स्थानों पर पिलर बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा और राम जन्मभूमि निर्माण की पूरी प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी. राम जन्मभूमि मंदिर के मानचित्र के अनुरूप राम मंदिर बनाने के लिए 1200 स्थानों पर एक मीटर व्यास और 100 फिट गहरे पिलर तैयार किए जाने हैं, जिसको बीम के जरिए जोड़कर राम मंदिर निर्माण की बुनियाद स्ट्रक्चर का ढांचा तैयार किया जाएगा.

सबसे पहले अगले सप्ताह यानी 15 या 17 सितंबर से एक मीटर व्यास और 100 फीट गहरा एक कुआं खोदा जाएगा, जैसा पुल के लिए पिलर बनाते समय नदियों में खोदा जाता है. उसमें एक खंबे की पाइलिंग की जाएगी और फिर उसका परीक्षण किया जाएगा. यह परीक्षण लगभग एक माह चलेगा. परीक्षण में पास होने के बाद 1199 जगह पर ऐसे ही खंभे तैयार किए जाएंगे. यह काम 15 अक्टूबर के आसपास शुरू होगा यानी राम जन्मभूमि परिसर में बुनियाद स्ट्रक्चर के लिए खुदाई का कार्य तो अगले सप्ताह में 15 या 17 सितंबर से शुरू हो जाएगा लेकिन परीक्षण के बाद 15 अक्टूबर से राम जन्मभूमि मंदिर की बुनियाद स्ट्रक्चर का कार्य पूरी तौर पर शुरू होगा.

महासचिव श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि अभी नींव का गड्ढा खोदने वाली मशीन या कुआं गलाने वाली मशीन जिस तरह से नदियों के अन्दर पुल बनते हैं उसके खंभे गहराई तक जाते हैं मशीनों से काम होता है, वह एक मशीन आई है. उसे रिग मशीन कहते हैं. तो एक मीटर व्यास का गोला और 100 फीट गहरा ऐसा सबसे पहले एक परीक्षण के तौर पर नींव का एक खंभा नीचे डाला जाएगा. वह केवल टेस्ट पाइलिंग माना जाएगा. फिर देखेंगे और उसकी ताकत को मशीनों से नापेंगे. इस परीक्षण की रिपोर्ट आने में हो सकता है, एक महीना लग जाए.

उन्होंने बताया कि अब अगर एक महीना रिपोर्ट आने में लगेगा. फाइलिंग की रिपोर्ट में तो असली रिपोर्ट आने में समय तो लग ही जाएगा इसलिए ऐसा मानते हैं कि जो 1200 खंबे नीचे गलाने में जमीन के अंदर 100 फीट गहराई तक वहां अक्टूबर से शुरू कर पाएंगे. तकनीकी काम है सब लोग इस पर सहमत हैं कि मंदिर की नींव मंदिरों के पत्थरों की आयु से ज्यादा हो इसीलिए बारीकी से अध्ययन हो रहा है. सीमेंट कहां से लाएं, सीमेंट में क्या-क्या चीजें मिलाए जिससे उसकी ताकत और उसकी आयु बढ़ जाए सब अंडर प्रोसेस और लैब में इसकी टेस्टिंग चल रही है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज में कोरोना की निगरानी के लिए हर वार्ड में गठित होगा कोर्ट कमिश्नर, हर दो वार्ड पर खुलेगा क्लीनिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget