एक्सप्लोरर

Pilibhit News: निकाय चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए महिला टीचर ने बनाया गजब बहाना, ऐसे खुली पोल, केस दर्ज

Pilibhit News: आरोपी महिला शिक्षिका ऋतु तोमर की नगर निकाय चुनाव में पिंक बूथ पर पोलिंग पार्टी संख्या तीन में ड्यूटी लगाई गई थी, जिसके बाद उसने खुद को कोरोना संक्रमित बताकर फर्जी प्रमाण पत्र दिया.

UP Nikay Chuanv 2023: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) में एक प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका पर निकाय चुनाव की वोटिंग में ड्यूटी से बचने के लिए फर्जी कोविड प्रमाण पत्र देने का आरोप लगा है. ये शिक्षिका पूरनपुर क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ है. यहां पर 11 मई को निकाय चुनाव (Nagar Nikay Chunav 2023) के लिए वोटिंग हो रही है. ऐसे में महिला शिक्षक ने इन चुनाव में अपनी ड्यूटी से बचने के लिए ये कोरोना (Corona) का प्रमाण पत्र पेश किया, लेकिन जांच में ये फर्जी पाया गया. 

मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए शिक्षिका ने खुद को कोविड संक्रमित बताकर प्रार्थना पत्र के साथ फर्जी प्रमाण पत्र लगाया था. जब इस प्रमाण पत्र की जांच की गई तो ये प्रमाण पत्र किसी और का पाया गया है. जिसके बाद अब महिला शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. 

ड्यूटी से बचने के लिए बताया कोरोना संक्रमित

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ फर्जीवाड़े के आरोप में मंगलवार को उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि पूरनपुर ब्लॉक के पचपेड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका ऋतु तोमर की नगर निकाय चुनाव में मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में पिंक बूथ पर पोलिंग पार्टी संख्या तीन में ड्यूटी लगाई गई थी. ड्यूटी लगाने के बाद शिक्षिका ने बेनहर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण में अफसरों को एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. 

महिला शिक्षिका ने इस प्रार्थना पत्र के साथ कोविड प्रमाण भी दिया था, जिसे देखने के बाद अधिकारी शिक्षिका ऋतु तोमर की ड्यूटी हटाने के लिए तैयार हो गए. इस बीच सीडीओ धर्मेद्र प्रताप सिंह ने शिक्षिका की ओर से दिए गए प्रमाण पत्र की जांच कराई. इस जांच में ये प्रमाण पत्र मिशिका मेहता के नाम पर पाया गया जिस पर 11 अगस्त 2022 की तारीख दर्ज थी. 

ये भी पढ़ें- Watch: सपा विधायक की गुंडई, थाने के सामने BJP प्रत्याशी के पति की जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget