एक्सप्लोरर

फूलपुर में कांग्रेस-सपा में नहीं थम रही रार! अब अजय राय और अविनाश पांडेय पर लगाए आरोप

Phulpur By Election 2024: फूलपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले यहां सियासी तपिश बढ़ गई है. कांग्रेस-सपा इस सीट पर गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं, हालांकि अब इसको लेकर उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है.

Phulpur Bypoll Election 2024: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा उफान पर है. सियासी दल मतदाताओं को साधने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं. प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के घटक दल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में रस्साकशी तेज हो गई है. 

फूलपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव आज शुक्रवार (25 अक्टूबर) को एक बार फिर नामांकन कर रहे हैं. सुरेश यादव एक सेट में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर और दूसरे सेट में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन कर रहे हैं. उनके नामांकन दाखिल करने के ऐलान के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है.

सुरेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय पर सीट बेचने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं उन्होंने अजय राय और अविनाश पांडेय के भारतीय जनता पार्टी से भी मिलीभगत होने का आरोप लगाया है.

सुरेश यादव का दावा है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव फूलपुर की सीट कांग्रेस पार्टी को देने को तैयार थे, लेकिन अजय राय और अविनाश पांडेय ने चुनाव न लड़ने की बात कहकर ये सीटें सरेंडर कर दी हैं. उन्होंने कहा, "अजय राय और अविनाश पांडेय विपक्षियों से मिलकर पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं."

'अजय राय पर हो कार्रवाई'
कांग्रेस के प्रयागराज गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने अमेठी के सांसद के एल शर्मा पर भी मिली भगत में शामिल होने का आरोप लगाया है. उन्होंने पार्टी आलाकमान से मांग की है कि हाईकमान अजय राय समेत दूसरे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें चुनाव के लिए सिंबल मुहैया कराए.

इससे पहले सुरेश यादव के समर्थक हाथ में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर लेकर नामांकन में शामिल होने के लिए पहुंचे. सुरेश यादव का कहना है कि अगर उनके कदम को बगावत कहा जा रहा है तो यह गलत नहीं है. 

इंडिया गठबंधन में संशय
सुरेश यादव ने कहा कि वह उपचुनाव में कतई अपना पर्चा वापस नहीं लेंगे, इसलिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर भी नामांकन कर रहे हैं. जिलाध्यक्ष सुरेश यादव के नामांकन करने से फूलपुर सीट पर इंडिया गठबंधन में उहापोह की स्थिति पैदा हो गई है. सुरेश यादव का शुमार प्रियंका गांधी के बेहद करीबी नेताओं में होता है.

ये भी पढ़ें: NCR में वायु प्रदूषण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, योगी के मंत्री की अधिकारियों के साथ बैठक

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget