एक्सप्लोरर

Phulpur ByElection: दीपक पटेल ने लगाई BJP की जीत की हैट्रिक, सपा के मुजतबा सिद्दीकी को 11305 वोटो से हराया

UP Election News: प्रयागराज की फूलपुर उपचुनाव में बीजेपी के दीपक पटेल ने सपा के मुजतबा सिद्दीकी को हराया है. बीजेपी प्रत्याशी दीपक को 78,289 वोट मिले जबकि सिद्दीकी को 66984 वोट प्राप्त हुए.

Phulpur By Election 2024: प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा औपचारिक तौर पर घोषित हो चुका है. बीजेपी के दीपक पटेल निर्वाचित घोषित किए गए है. दीपक पटेल ने बीजेपी की जीत की हैट्रिक लगाई. बीजेपी के दीपक पटेल ने समाजवादी पार्टी के मुजतबा सिद्दीकी को 11305 वोटो से हराया. बीजेपी के दीपक पटेल को 78,289 वोट मिले. समाजवादी पार्टी के मुजतबा सिद्दीकी को 66984 वोट मिले. 

वहीं बसपा के जितेंद्र सिंह 20342 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे. आजाद समाज पार्टी के शाहिद खान 4449 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहे. कांग्रेस के बागी जिला अध्यक्ष सुरेश यादव सिर्फ 1389 वोट पा सके. इस सीट पर नोटा को भी 1145 वोट मिले. बता दें कि फूलपुर उपचुनाव में कुल 177514 मतदाताओं ने वोट डाले थे. 

जातीय समीकरण ने बढ़ाई मुश्किल
फूलपुर विधानसभा सीट पर कुर्मी वोटर सबसे ज्यादा 70 हज़ार हैं, ऐसे में बीजेपी ने दीपक पटेल को टिकट देकर कुर्मी और सवर्ण वोटरों को समीकरण बनाने की कोशिश की है तो वहीं यादव वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं. यहां यादव मतदाता दूसरे नंबर पर हैं जिनकी संख्या 65 हजार है. सपा ने यहां यादव और मुस्लिम समीकरण बनाकर MY को साधने की कोशिश की है. ऐसे में दलित और अन्य पिछड़ी जातियों का झुकाव बहुत हद तक चुनाव के नतीजे तय करेगा. 

2022 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो बीजेपी के प्रवीण पटेल ने सपा के मुज्तबा सिद्दीकी को सिर्फ 2700 वोटों से मात दी थी. प्रवीण अब सांसद बन चुके हैं, जिसके बाद बीजेपी ने दीपक पटेल को टिकट दिया है. लोकसभा चुनाव में भी सपा और बीजेपी के बीच जीत का अंतर 18 हजार ही रहा था. यानी इस सीट पर बीजेपी को सपा से कड़ी टक्कर मिलती आई है. 

ये भी पढ़ें: यूपी की इस सीट पर दोबारा चुनाव के लिए कोर्ट का रुख करेगी सपा, वोटिंग के दौरान हुआ था हंगामा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget