एक्सप्लोरर

Bad Road Condition in Haldwani: हल्द्वानी की बदहाल सड़कें खोल रही हैं विकास के दावों की पोल, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल

Poor Road Condition Haldwani: हल्द्वानी के लोगों का कहना है कि, सड़कों की स्थिति बेहद खराब है. बरसात में तो हालात और बदतर हो जाते हैं.

Poor Road Condition in Haldwani: हल्द्वानी में सड़कों की हालत (Bad Condition of Roads in Haldwani) इस कदर हो चुकी है, अब समझना मुश्किल है कि, सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क. आलम यह है कि, जगह जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे (Pothole in Roads) बने हुए हैं, पूरा शहर सड़क में बने गड्ढों से परेशान नजर आता है, जिसको भी देखो वह केवल एक ही बात कहता है कि, गड्ढों से शहर की स्थिति खराब है.

आए दिन घायल हो रहे हैं राहगीर

शहर में आप कहीं भी निकल जाएं, सड़कों पर बने गड्ढे आपके स्वागत के लिए तैयार हैं. हल्द्वानी के टनकपुर रोड का आलम तो इस कदर है कि, वहां समझना मुश्किल हो रहा है कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क. खराब सड़कों की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह झूठ नहीं बोलतीं. हल्द्वानी शहर के टनकपुर रोड में  बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं. कई बार तो राहगीर इन बड़े-बड़े गड्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं और दूसरी तरफ सड़क पर चलने वाले वाहन इन गड्ढों की वजह से आए दिन खराब होते रहते हैं.

दुकानदार अस्पताल पहुंचाते हैं घायलों को 

एक तरफ जहां आम जनता इन गड्ढों से परेशान है, तो वहीं, शासन प्रशासन इस ओर घोर लापरवाही की तरफ बढ़ता दिख रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है. लेकिन कई बार शिकायत करने के बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. बड़े-बड़े गड्ढे होने से शहर की स्थिति तो खराब हो ही रही है बल्कि आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. आलम ये है कि, रोजाना सड़क किनारे दुकानदारों को गड्ढे में गिर रहे लोगों को उठा कर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, साथ ही दुकानदारों की दुकानदारी भी पूरी चौपट हो चुकी है.

जिलाधिकारी का बयान-जल्द ठीक होंगी सड़कें 

वहीं, सड़कों की स्थिति पर जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल का कहना है कि, जिला प्रशासन ही नहीं बल्कि शासन भी गंभीर है. मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से डायरेक्शन मिल चुके हैं और जल्द ही नैनीताल जिले की सड़कों में हो रहे गड्ढों को ठीक कर लिया जाएगा.

अब यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि, हल्द्वानी की जनता को गड्ढें वाली सड़कों से कब तक निजात मिलेगी. फिलहाल जनता तो केवल आस ही लगा सकती है, क्योंकि करने वाले जिम्मेदार नेता और अफसर कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं.

ये भी पढ़ें.


UP Election 2022: यूपी चुनाव के लिए बीजेपी का प्लान तैयार, जानें- अनुराग ठाकुर समेत बड़े नेताओं के पास क्या जिम्मेदारी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget