एक्सप्लोरर

वरिष्ठ नागरिकों के लिये बेहतर विकल्प है ये पेंशन योजना, एकमुश्त पैसा लगाकर पा सकते हैं ज्यादा ब्याज

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिये बेहद फायदेमंद है। सरकार ने इस योजना को एलआईसी के साथ मिलकर शुरू किया है। एकमुश्त पैसा लगाकर पा सकते ज्यादा ब्याज

नौकर करते हुये आप अपने रिटायरमेंट के बारे में एक बार जरूर सोचते हैं। सोचना भी चाहिये। सीनियर सिटिजन के श्रेणी में जब आप आते हैं तब आपको सहारे की आवश्यकता होती है, विशेषतौर पर आर्थिक रूप से। वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की एक आकर्षक योजना है। इसका नाम प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाय) है। ये 60 साल या इससे ऊपर के नागरिकों के लिए पेंशन योजना है। इसे आप निश्चित राशि का भुगतान करके खरीदा जा सकता है। इसमें निवेश करने की अवधि 31 मार्च 2020 तक है। इसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पेंशन विकल्प चुनने पर 10 साल के लिए कम से कम 8 फीसदी की गारंटी के साथ रिटर्न की व्यवस्था है। इसके अलावा यदि आप वार्षिक पेंशन का विकल्प चुनते हैं तब 10 साल के लिए 8.3% की राशि आपको वापस मिलेगी। इस पर जीएसटी की छूट दी गई है।

15 लाख रुपए तक कर सकते हैं निवेश सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों तक इस योजना को पहुंचाने के लिये एलआईसी को अपने साथ लिया है। खर्चों के लिए पेंशन पर निर्भर रहने वाले सेवानिवृत्त लोगों के लिए यह योजना बड़ी राहत प्रदान करती है। इसमें अधिकतम 15 लाख रुपए निवेश किए जा सकते हैं। 15 लाख पर आपको हर महीने 10 हजार रुपए पेंशन मिलेगी।

क्यों खास है ये योजना

आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80-सी के तहत इस योजना में जमा की गई राशि पूरी तरह करमुक्त है। लेकिन, जमा की गई राशि से मिलने वाले ब्याज पर पॉलिसी धारक को आयकर देना पड़ेगा।

प्रति माह पेंशन उठाना चाहते हैं तो 8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। यदि पेंशन की पूरी राशि एक वर्ष में एक बार उठाना चाहते हैं तो यही ब्याज बढ़कर 8.3 प्रतिशत तक हो जाएगा।

योजना में निवेश की सीमा प्रति वरिष्ठ नागरिक है न कि प्रति परिवार। पति-पत्नी चाहें तो दोनों मिलाकर 30 लाख रुपए निवेश कर सकते हैं।

भुगतान विकल्प: पालिसी की अवधि 10 वर्ष है। आपके पास विकल्प रहता है कि आप हर महीने पेंशन चाहते हैं, तिमाही, छमाही या वार्षिक भुगतान चाहते हैं।

मेडिकल परीक्षण जरूरी नहीं

इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी पॉलिसी होल्डर को मेडिकल परीक्षण की जरूरत नहीं है।

इस उदाहरण से समझें

आपने 1 लाख 50 हजार रुपए इस योजना में निवेश किए और आप चाहते हैं कि आपको हर महीने पेंशन राशि मिले। ऐसे में आपको 1,000 रुपए महीना मिलेगा। यानी वर्ष में 12 हजार रुपए। लेकिन, आप वार्षिक पेंशन चाहते हैं तो आपको हर वर्ष 12,450 रु. मिलेंगे।

जमा राशि कब मिलेगी

योजना में निवेश करने के 10 साल बाद पेंशन के अंतिम भुगतान के साथ ही जमा राशि भी वापस लौटा दी जाती है। अगर पेंशन पाने वाले व्‍यक्ति की मृत्‍यु योजना खरीदने के 10 साल के भीतर हो जाता है तो खरीद की कीमत (जमा राशि) नामित व्‍यक्ति को रिफंड कर दी जाती है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में आरक्षण का जिक्र कर चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं...'
चिराग पासवान बोले, 'जब तक जिंदा हूं, आरक्षण और संविधान पर आंच नहीं आने दूंगा'
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
गोरखपुर में ब्लड तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून के साथ दो गिरफ्तार
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड
बरेली में 26 हिंदू वोटरों के नाम काटने का आरोप, BLO नफीस खान सस्पेंड

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget