एक्सप्लोरर

'25-25 लाख घूस लेकर हुई पदोन्नति', पल्लवी पटेल ने लगाएं गंभीर आरोप, सीएम योगी से मांगा जवाब

UP News: पल्लवी पटेल ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े प्रतिभाशाली नौजवान के अवसरों की हकमारी हो रही है, मुख्यमंत्री के नाम पर घूस बटोरी गई है. इसलिए सदन में उन्हें जवाब देना चाहिए.

UP Politics: अपना दल कमेरावादी की नेता और सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने प्राविधिक शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष पदों पर नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वर्तमान सेवा नियमावली को ताक पर रखा गया, पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती की गई और पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों का हक मारकर घूस लेकर पदोन्नति की गई. उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगी. इसके साथ ही उन्होंने सीएम योगी से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग की है. 

पल्लवी पटेल ने भारत समाचार को दिए इंटरव्यू में इस मामले पर खुलकर बात की और कहा कि "मैं आरोप नहीं लगा रही हूं लेकिन, इस प्रदेश में पिछड़े प्रतिभाशाली नौजवान के अवसरों की हकमारी हो रही है, मैंने उस पर सवाल उठाया है. इस प्रदेश के मुखिया (सीएम योगी आदित्यनाथ) के नाम पर घूस बटोरी गई है. इसलिए मैं उनसे चाहती हूं कि वे सदन में इस पर जवाब दें. 

पल्लवी पटेल ने सीएम योगी से मांगा जवाब
उन्होंने कहा कि जहां पर विभागाध्यक्ष पद के लिए यूपीएससी के द्वारा AICTE के नॉर्म्स के अनुसार नियुक्ति होनी चाहिए थी, वहां पर 250 लोगों से 25-25 लाख रुपये प्रति व्यक्ति से हिसाब से घूस लेकर उनकी पदोन्नति की गई है जो नियमों के विरुद्ध है. जिसमें पिछड़े समाज के प्रतिभाशाली नौजवानों के हकों को मारा गया है. उन्होंने कहा कि यदि ये सीएम को नाम पर हुआ है तो ये उनकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वो इस पर जवाब दें. 

सिराथू विधायक ने कहा कि ये अवसरों की लूट हैं, जो इस देश के प्रतिभाशाली पिछड़े नौजवानों के विरुद्ध हुआ है. पदोन्नति के नाम पर हर साल 50 करोड़ रुपये तक का ग़बन किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी सरकार संवैधानिक नियमावली की धज्जियां उड़ा रही है. हर विभाग में भ्रष्टाचार और घूसखोरी का बोलबाला है. पल्लवी पटेल ने कहा कि वो इस मुद्दे को सदन में उठाएंगी. 

शराब के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी, नए साल और क्रिसमस पर योगी सरकार ने दिया खास तोहफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget