एक्सप्लोरर

'ये पाप मां गंगा भी नहीं धो सकतीं..', महाकुंभ को लेकर पल्लवी पटेल का सीएम योगी पर हमला

UP News: पल्लवी पटेल ने महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर हमला किया और कहा कि सरकार ने अपनी शाही दूरबीन से 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं का आंकड़ा पेश कर दिया, लेकिन जिनकी मौत हुई वो नहीं बताया.

UP Politics: अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू सीट से विधायक पल्लवी पटेल ने महाकुंभ को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने महाकुंभ में प्रबंधन के नाम पर मानवीय संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ किया है और इसका पाप स्वयं मां गंगा भी नहीं धुल पाएंगी.

पल्लवी पटेल ने कहा, "आज जिस कालखंड में बजट सत्र की शुरुआत हुई है, उससे अच्छा वक्त नहीं हो सकता. देश का सबसे बड़ा राजनीतिक सूबा उत्तर प्रदेश है. यहां पर महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में महाकुंभ के दौरान बजट सत्र की शुरुआत अपने आप में आशीर्वाद प्राप्त करके होती है."

विधायक ने तंज कसते हुए आगे कहा कि महाकुंभ में देश-विदेश से लाखों-करोड़ों श्रद्धालु आ रहे हैं. उनकी तरफ से मैं सरकार से एक सवाल पूछती हूं. सरकार ने अपनी शाही दूरबीन से महाकुंभ में आने वाले 40 से 45 करोड़ श्रद्धालुओं का आंकड़ा पेश कर दिया, लेकिन वहीं जिन्होंने हादसे में अपने परिवार वालों को खोया है, उनके आंकड़े क्यों नहीं जारी किए गए?

प्रबंधन के नाम पर किया खिलवाड़- पल्लवी पटेल

सिराथू विधायक ने कहा, "सरकार हवा-हवाई बातें करने में बहुत सही है, लेकिन जहां पर सटीक व्यवस्था और मानव जाति की संवेदना और भावनाओं की बात आती है, वहां पर वह शून्य है. बार-बार वह इस बात को साबित भी करते आ रहे हैं. सरकार और सरकार को चलाने वाले लोगों ने प्रबंधन के नाम पर मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं के साथ जो खिलवाड़ और पाप किया है, इस बार वह पाप स्वयं मां गंगा भी नहीं धो सकतीं."

विधानसभा में सीएम योगी के मौलवी वाले बयान पर पल्लवी पटेल ने कहा, "यह भाजपा का दोहरा चरित्र है. जब वे मुख्य बिंदु से लोगों का ध्यान हटाना चाहते हैं, तब वे ऐसे निरर्थक शब्दों का प्रयोग करते हैं. महाकुंभ में हुए हादसे पर उन्हें बात नहीं करनी पड़े, इसलिए उन्होंने भाषा जैसे मुद्दे को यहां पर उठा दिया."

सीएम योगी के मौलवी और कठमुल्ला वाले बयान पर अखिलेश यादव बोले- 'जो जुबान पर लगाम नहीं लगा सकते...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget