एक्सप्लोरर

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में पाकिस्तान-ईरान और ओमान से जुड़े तार, हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी की चैट से बड़ा खुलासा

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में पाकिस्तान, ईरान और ओमान कनेक्शन सामने आया है. इस हिंसा में आरोपी अकील खिचड़ी का नाम सामने आया है. जानकारों की माने तो उसका पूरा परिवार अपराधी प्रवृति का है.

Kanpur Violence: कानपुर (Kanpur) में बीती 3 जून को हुई हिंसा को लेकर अबतक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. इस हिंसा में अब पाकिस्तान (Pakistan), ईरान (Iran) और ओमान (Oman) कनेक्शन सामने आया है और इसमें सबसे बड़ा नाम जो निकल आया है वो हिंसा के आरोपी अकील खिचड़ी (Aqeel Khichdi) का है. बताया जा रहा है कि अकील हिंसा के दिन पाकिस्तान में किसी से फोन से संपर्क में था. अकील खिचड़ी और पाकिस्तानी शख्स के बीच चैट के सबूत भी पुलिस को मिल गए हैं. इस चैट के मुताबिक हिंसाग्रस्त इलाके में बम लाने को कहा गया था. 

पाकिस्तान से जुड़े हिंसा के तार
नई सड़क हिंसा मामले में एक व्हाट्सएप ग्रुप संदेह की जद में आ गया है. पुलिस सूत्रों की माने तो इसमें नई सड़क के कुछ अपराधियों के अलावा पाकिस्तान ईरान और ओमान के भी कुछ लोग जुड़े हुए थे. 2 जून की देर रात इसमें लंबी ग्रुप कॉल हुई थी. कुछ मैसेज भी भेजे गए जिनका ताल्लुक हिंसा और उसकी तैयारी से माना जा रहा है. ये मैसेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है. इधर एनआईए की टीम ने भी शहर में कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की है. सूत्रों के मुताबिक इस व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए साजिशकर्ता ने ईरान, ओमान और पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों से हिंसा की तैयारी पर बात की थी. हालांकि पुलिस इस मामले में बहुत फूंक फूंक कर कदम रख रही है. 

अकील खिचड़ी की चैट से बड़ा खुलासा
खबर के मुताबिक 1 जून को यह व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था, जिसमें 200 से ज्यादा लोग जुड़े. लिंक इनवाइट के जरिए लोग उसमें जुड़ना शुरू हुए. स्क्रीनशॉट के बैकग्राउंड पर एक फोटो दिख रही है जो काले जूते सफेद शर्ट और काला चश्मा लगाए हैं इस स्क्रीन शॉट से यह भी जानकारी मिली है कि 2 जून की देर रात 3:06 पर ग्रुप वालों ने चैट की इसके बाद 3 जून को पाकिस्तान के एक नंबर ने ग्रुप लेफ्ट कर दिया गया. उसके बाद वह ईरान और ओमान के कुछ लोग भी इस ग्रुप से लेफ्ट हुए. 3 जून की दोपहर 12:45 पर इस ग्रुप में एक मैसेज पोस्ट किया गया था जिसमें लिखा था- अलबरकत मार्केट बैंक बाग लड़कों को लेकर आना, 2:00 बजे तक गुड्डे भाई के फ्लैट के नीचे हर हाल में गुड्डे भाई के लड़के अंशु के नंबर पर कॉल कर लेना. वो नीचे आ जाएगा. कोई भी पीछे नहीं हटेगा सुन लो कान खोल कर शेख साहब का हुक्म है.

अकील खिचड़ी का पूरा परिवार अपराधी
इन सबके बीच एक नाम जो सामने आया है वो था गममू खां के हाते में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर अकील खिचड़ी का, जो इस हिंसा की साजिश रच रहा था. अकील खिचड़ी के बारे में जानकर बताते है कि अकील का पूरा खानदान पेशेवर अपराधियों से भरा हुआ है. जानकारों की मानें तो मोहम्मद हनीफ के 5 बेटे और 2 बेटियां हैं. जिनमें सबसे बड़ा बेटा अनीस, अतीक, अकील, फ़िरोज़ और मुन्ना हैं. इन पांच भाईयों में सबसे बड़े अनीस और सबसे छोटे बेटे मुन्ना को छोड़कर बाकी तीनों भाई हिस्ट्रीशीटर हैं. 

अकील की दो बहनें जेल में बंद

मोहम्मद हनीफ का हिस्ट्रीशीटर बेटा अतीक खिचड़ी गममू खां के हाते में रहता है जिसकी HS नंबर 335A, 16/04/2003 की है. जबकि फ़िरोज़ खिचड़ी की HS नंबर 2482A, 02/07/2012 की है. फ़िरोज़ सात साल से वांटेड अपराधी है. आरोप है कि कोर्ट से उसकी कुर्की के आदेश हैं लेकिन स्थानीय पार्षद और शहर के एक विधायक की शह पर वो अभी बचा हुआ है. जबकि दोनों बहनें मादक पदार्थों  की तस्करी के मामले में जेल की सजा काट रही हैं.

जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट पर
वहीं दूसरी तरफ कानपुर में आज जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जिसके लिए पीएससी,आरएएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है. शहर के संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. 50 वीडियोग्राफर रिकॉर्डिंग के लिए तैनात किए गए हैं. वही 150 ऐसी गलियां हैं जहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है. जुमे की नमाज सौहार्द पूर्ण तरीके से हो इसके लिए सारे इंतज़ाम किये गए है. साथ ही ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने एक कमेटी का गठन किया था, जिसमें हिंसा मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों के आवेदन आए थे कि वह बेगुनाह है ऐसे मामलों की पुलिस ने जांच की है. जिसमें कुछ लोग सही पाए गए हैं जल्दी कानूनी कार्रवाई पूरी कर बेगुनाह लोगों को रिहा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
Ram Mandir Trust Meeting Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Live: ट्रस्ट के CEO की नियुक्ति के लिए 3 सदस्यों वाली कमेटी गठित, रिटायर्ड जज भी शामिल
Haridwar News: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती
हरिद्वार: बिना जेब का कुर्ता पहनेंगे पुजारी, चढ़ावे की निगरानी, राम मंदिर के बाद मनसा देवी मंदिर में भी सख्ती

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget