एक्सप्लोरर

UP Politics: नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर 'खुश' नहीं हैं बहू डिंपल यादव, मोदी सरकार से की ये मांग

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) मिलने पर सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने नई मांग रखी है.

Padma Awards 2023: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) सहित छह लोगों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) के लिए चुना गया है. गणतंत्र दिवस (Republic Day) की पूर्व संध्या पर जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है. लेकिन मैनपुरी (Mainpuri) से सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) नेताजी को पद्म विभूषण पुरस्कार मिलने से खुश नहीं हैं. अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से अपनी मांग रखी है. 

गणतंत्र दिवस पर मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव ने सैफई में ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने नेताजी को पद्म विभूषण मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से नेताजी को भारत रत्न देने की मांग की. उन्होंने कहा, "जिस तरह नेताजी का कद था, उससे उन्हें पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था. मेरा सरकार से अनुरोध है कि नेताजी को भारत रत्न मिले."

जबकि नेताजी की छोटी बहू अपर्णा यादव ने पद्म विभूषण मिलने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा, "भारत सरकार द्वारा देश के पूर्व रक्षामंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव, पूजनीय पिता जी को पद्म भूषण पुरस्करा से विभूषित किए जाने पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करती हूं."

मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण मिलने पर बहू और BJP नेता अपर्णा यादव की आई प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

इन्हें भी मिला पुरस्कार
मुलायम सिंह यादव के साथ ही डॉक्टर दिलीप महालनाबिस और मशहूर वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है. जबकि इस साल, देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए किसी नाम की घोषणा नहीं की गई है.

राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), अभिनेत्री रवीना टंडन, मणिपुर बीजेपी अध्यक्ष टी चौबा सिंह सहित 91 लोगों को पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है. राष्ट्रपति द्वारा ये सम्मान औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है. राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी

वीडियोज

Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal
Pappu Yadav Arrested: धोखाधड़ी का मामला, Pappu Yadav पर संकट बढ़ा... | Bihar News
Chitra Tripathi: हिंदू राष्ट्र के नाम महासंग्राम ! Maulana Arshad Madani | Hindu Rashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूसी तेल खरीद नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', टैरिफ की धमकी पर एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
'रूसी तेल नहीं, PAK के F-16 अपग्रेड करना भारत के लिए खतरा', एक्सपर्ट्स ने ट्रंप को दिखाया आईना
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
इंस्पेक्टर की मौत और कई लोग घायल, सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर CM सैनी ने जताया दुख
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
20 रुपये की रिश्वत के लिए सिपाही को भेजा जेल, 30 साल बाद कोर्ट ने किया बरी, अगले ही दिन हार्ट अटैक से मौत
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'रामायण' से विक्रांत मैस्सी का पत्ता हुआ साफ! अब ये एक्टर बनेगा 'रावण' का बेटा 'मेघनाद'
'हमारे CDF आसिम मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', PAK में लगे जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
'मुनीर ने दिया था गजवा-ए-हिंद का नारा', जिहादी मेले में ऑपरेशन सिंदूर पर जैश कमांडर का कबूलनामा
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
गटर के ढक्कन बेचकर घर चला रहे पाकिस्तानी? लाहौर और कराची के वीडियो देख यूजर्स उड़ाने लगे मजाक, बोले- यह कंगाली की हद
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
हर घूंट पानी के बाद यूरिन क्यों आता है? जानिए क्या है इसका कारण और शरीर का पूरा साइंस
Embed widget