एक्सप्लोरर

Lucknow News: लखनऊ KGMU में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने की हड़ताल, मरीज हो रहे परेशान

Lucknow KGMU Protest: लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने वेतन में हो रही कटौतियों के चलते नाराज हैं. विरोध जताते हुए कर्मियों ने काम ठप कर दिया है.

Lucknow KGMU News: राजधानी लखनऊ की किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मंगलवार देर रात से काम ठप कर दिया है. इसके बाद मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. केजीएमयू में पूरे प्रदेश से मरीजों का तांता लगा रहता है और पूरे प्रदेश से लोग सही इलाज के लिए केजीएमयू आते हैं, लेकिन कल देर रात से आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सैलरी में आ रही दिक्कतों के चलते कामकाज ठप कर दिया है.

इस वजह से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि इस विषय पर केजीएमयू प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है और कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. केजीएमयू में तकरीबन 50 फीसदी से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी हैं. जानकारी के मुताबिक के केजीएमयू में तकरीबन 50 से 60 फीसदी आउटसोर्सिंग कर्मी काम करते हैं और ऐसी स्थिति में इन कर्मियों का काम ठप कर देना लोगों के लिए काफी परेशानी का सबब बना हुआ है. 

मरीजों को हो रही परेशानी

इस हड़ताल के कारण मरीज और तीमारदार दोनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे ओपीडी में भी आए हुए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. केजीएमयू के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अपना विरोध प्रदर्शन करने के लिए पूरे कैंपस में मार्च निकाला है और कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारे के साथ ही अपनी मांगे पूरी करने के नारे लगाए हैं. उन्होंने तानाशाही नहीं चलने के भी नारे लगाए हैं. 

"सही समय पर वेतन नहीं आता"

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके वेतन में उनको हर महीने दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सही समय पर वेतन नहीं आता और अगर आता है तो उसमें अलग-अलग तरह की कटौतियां होती हैं. उनको वेतन न ही भरपूर मिलता है और जो मिलता है वह भी कटौतियों के बाद मिलता है. कर्मियों ने कहा कि उनको छुट्टियों के लिए भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उनको कोई नियमित छुट्टियां नहीं दी जाती हैं और अगर हफ्ते की कोई साप्ताहिक अवकाश वो लेते हैं तो इसमें भी उनको वेतन में नुकसान उठाना पड़ता है. 

ये भी पढ़ें- 

Ayodhya Mosque: ऐसी होगी अयोध्या की मस्जिद, ताजमहल से ज्यादा खूबसूरत होने का दावा, कमेटी ने शेयर की फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget