एक्सप्लोरर

यूपी में जारी है ऑपरेशन मुख्तार अंसारी, 70 करोड़ की संपत्ति हुई ध्वस्त, करोड़ों की कमाई पर लगा ताला

मुख्तार अंसारी की काली कमाई पर शिकंजा करते हुए अब लखनऊ में कार्रवाई का दौर शुरू हुआ है. अब तक मुख्तार अंसारी की 70 करोड़ की संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है और 40 करोड़ से अधिक की कमाई पर प्रशासन ने ताला लगा दिया है.

लखनऊ, संतोष कुमार शर्मा: अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओं पर उत्तर प्रदेश सरकार की कार्रवाई का दौर जारी है. गुरुवार को प्रयागराज में अतीक अहमद की संपत्तियों को पुलिस ने कुर्क किया. अब मुख्तार अंसारी के बेटों के नाम पर अवैध संपत्ति- दो मंजिला टावर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गिरा दिए हैं. प्राधिकरण ने करोड़ों की कीमती जमीन कब्जे में ले ली.

लखनऊ में कार्रवाई का दौर शुरू मऊ और गाजीपुर के बाद मुख्तार अंसारी की काली कमाई पर शिकंजा करते हुए अब लखनऊ में कार्रवाई का दौर शुरू हुआ है. अब तक मुख्तार अंसारी की 70 करोड़ की संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है और 40 करोड़ से अधिक की कमाई पर प्रशासन ने ताला लगा दिया है. मऊ से लेकर लखनऊ तक मुख्तार अंसारी पर चल रहे ऑपरेशन मुख्तार के तहत कार्रवाई की जा रही है.

ध्वस्त की गई बिल्डिंग राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश और कीमती इलाके हजरतगंज के डाली बाग में स्थित करोड़ों की कीमती जमीन पर गिराR गई दो मंजिला इमारतें मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम पर दर्ज हैं. गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम 20 जेसीबी और 250 से अधिक पुलिसकर्मियों और पीएसी के साथ मौके पर पहुंची और दोनों बिल्डिंग गिरा दी गईं.

वसूला जाएगा खर्चा लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस जमीन पर बने अवैध निर्माण को गिराने में जो खर्च आया उसको भी अब्बास अंसारी और उमर अंसारी से वसूला जाएगा. साथ ही एफआईआर दर्ज कर उन अफसरों पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं जिनके कार्यकाल में इस सरकारी जमीन पर न सिर्फ कब्जा हुआ बल्कि निर्माण तक करा दिया गया.

पहले मां के नाम दर्ज हुई संपत्ति मौके पर पहुंची लखनऊ विकास प्राधिकरण के अफसरों की टीम की मानें तो प्राधिकरण के दस्तावेजों में दर्ज गाटा संख्या 93 का यह हिस्सा निष्क्रांत संपत्ति है. जिसको 20 साल पहले दस्तावेजों में हेराफेरी कर पहले मुख्तार अंसारी की मां राबिया के नाम दर्ज कराया गया और फिर मुख्तार के दोनों बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी इस सरकारी संपत्ति के मालिक बन बैठे.

20 साल पहले हुई शुरुआत करोड़ों की संपत्ति पर कब्जे की शुरुआत करीब 20 साल पहले टीएस कालरा नाम के बिल्डर ने की थी. टीएस कालरा के पिता निष्क्रांत संपत्ति दस्तावेज विभाग में बाबू थे. लिहाजा, कालरा को इस जमीन के टुकड़े की दस्तावेजी जानकारी थी. जिसका फायदा उठाते हुए कालरा ने पहले दस्तावेजों में हेराफेरी कर इस जमीन को पहले अपने करीबी के नाम दर्ज करवाया, फिर मुख्तार अंसारी की मां राबिया बेगम के नाम करवाया और हाल ही में गाटा संख्या 93 का यह टुकड़ा मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के नाम दर्ज हो गया.

अवैध कब्जा और अवैध निर्माण सामने आया मऊ और गाजीपुर में हुई कार्रवाई के दौरान ही पांच माहीने पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण को डाली बाग में स्थित अंसारी बंधुओं के मकान की जानकारी हुई. एडीए ने दस्तावेज खंगाले तो गाटा संख्या 93 के इस टुकड़े पर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण सामने आया. एलडीए की संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बीते 11 अगस्त को ही ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे. उससे पहले अब्बास और उमर अंसारी से दस्तावेजों के साथ जवाब-तलब भी किया लेकिन कोई जवाब न मिलने के बाद गुरुवार को अवैध निर्माण गिरा दिया गया.

गड़ गई है एलडीए की निगाह एलडीएफ अब गाटा संख्या 93 के पूरे भूभाग पर बने मकानों के दस्तावेज खंगाल रहा है. बता दें कि इसी गाटा संख्या पर अफजाल अंसारी का 3 मंजिला मकान बना है, एक कोठी बनी है और साथ ही ग्रैंडियर अपार्टमेंट तक बनाकर लोगों को बेचे गए. जिन पर अब एलडीए की निगाह गड़ गई है.

यूपी में जारी है ऑपरेशन मुख्तार अंसारी, 70 करोड़ की संपत्ति हुई ध्वस्त, करोड़ों की कमाई पर लगा ताला

मुख्तार के खिलाफ की गई कार्रवाई

बीते एक साल में मुख्तार अंसारी की मऊ, गाजीपुर और अब लखनऊ में 70 करोड़ की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया है. 41 करोड़ की आय वाले अवैध धंधों पर ताला लगा दिया गया. मुख्तार अंसारी के गैंग में शामिल 96 गुर्गे गिरफ्तार कर जेल भेजे गए. मुख्तार गैंग के 75 अपराधियों पर गैंगस्टर लगाया गया. 12 पर गुंडा एक्ट लगाया गया. मुख्तार अंसारी और उसको गैंग को दिए गए 75 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराए गए. अवैध बूचड़खाना के धंधे में 26 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, 8 पर गैंगस्टर लगा, 2.5 करोड़ की आय बंद हुई. अवैध पार्किंग और ठेकों से हो रही 4.5 करोड़ की वसूली बंद हुई., 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया मछली के अवैध कारोबार में चंदौली, जौनपुर और वाराणसी में 8 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मछली के कारोबार से मुख्तार को 38 करोड़ की सालाना आया हो रही थी. गाजीपुर में 27.5 करोड़ की कीमत वाली 50 बीघा जमीन खाली कराई गई. 3 हॉट मिक्स प्लांट जब्त कर करोड़ों की मशीनरी जबे जब्त की गई. मुख्तार अंसारी के शूटरों की बात करें तो हाल ही में लखनऊ पुलिस ने कृष्णानंद राय हत्याकांड में शामिल राकेश पांडेय को लखनऊ में मार गिराया. मुख्तार अंसारी की जमीनों पर कब्जे का पूरा सिंडिकेट चला रहा 50000 का इनामी बृजेश सोनकर मऊ से गिरफ्तार किया गया. मुख्तार गैंग का शार्प शूटर हरकेश यादव उर्फ मास्टर पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया. विकास यादव अरुण यादव विक्रांत यादव समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. मुख्तार गैंग के गोरा राय का हिस्ट्रीशीटर अंकुर राय और किफायत उल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. शूटर अनुज कनौजिया की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया. पंजाब में सरेंडर करने वाला झुन्ना पंडित को बांदा जेल में भेज दिया गया.

फिलहाल यूपी पुलिस का ऑपरेशन मुख्तार अंसारी जारी है. मऊ और गाजीपुर में अवैध संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण और तालाबंदी के बाद अब बारी राजधानी लखनऊ की जहां पर शुरुआत अंसारी बंधुओं के घर से की गई है.

यह भी पढ़ें: 

लखनऊ में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, ध्वस्त किये गये मुख्तार अंसारी के दो अवैध निर्माण

यूपी: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, खुद को किया होम आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
मायावती ने ऊना हिंसा आरोपियों के बरी होने पर जताई चिंता, सरकार से की अपील
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
SIR में मां को नोटिस मिलने पर भड़के कांग्रेस के पूर्व विधायक, दी अनशन की धमकी
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब
आगरा एक्सप्रेसवे पर LDA बसाएगा वशिष्ठ नगर, 1035 एकड़ में नया औद्योगिक हब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
रांची प्रोटेस्ट में एक अनशनकारी की बिगड़ी तबीयत, ले जाया गया अस्पताल
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget