एक्सप्लोरर

UP News: गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण को संतों ने बताया 'गेम जिहाद', कहा- 'सतर्क रहने की जरूरत'

Ayodhya News: महामंडलेश्वर अयोध्या आशुतोष दास ने कहा कि वीडियो गेम के माध्यम से धर्म परिवर्तन हो रहा है. वीडियो गेम छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं. साधु-संतों ने समाज से सतर्क रहने की अपील की.

UP News: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. अयोध्या के साधु-संतों ने मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए 'गेम जिहाद' बताया है. गाजियाबाद में खुलासे के बाद यूपी और केंद्र सरकार की एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. साधु-संतों ने सरकार से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि समाज को भी सतर्क रहने की जरूरत है. हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ( Raju Das) ने आरोप लगाया कि पूरे देश में धर्मांतरण का खेल चल रहा है. अब तक लव जिहाद और धर्मांतरण का धंधा चल रहा था. अब गेम जिहाद शुरू हो गया है. गेम के माध्यम से छोटे-छोटे बच्चों को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने समाज से सतर्क होने की अपील की.

राजू दास ने गेम जिहाद की गहराई से जांच करने की मांग की. उन्होंने बताया कि कुछ लोग पकड़े गए हैं. बाकी अन्य भी पकड़े जाएंगे. मैं उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले. तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं. लेकिन धर्मांतरण रुक नहीं रहा है. धर्म परिवर्तन के लिए अलग-अलग तरीके अपनाये जा रहे हैं. अभी गाजियाबाद में गेम जेहाद का मामला सामने आया है. ऑनलाइन धर्मांतरण एक मौलवी कर रहा था.

संतों ने समाज से की सतर्क रहने की अपील
गेम खेलने के दौरान बच्चों को ऑप्शन आता था. प्लेयर्स को गेम जीतने के लिए कुरान की आयतें पढ़नी पड़ती थीं. बच्चों को ब्रेनवॉश कर दिया जाता था. ऑनलाइन गेम से प्रभावित बच्चे मस्जिद जाना शुरू कर देते थे. परमहंस आचार्य ने बहुसंख्यक समाज के साथ बहुत बड़ी साजिश बताया. उन्होंने कहा कि सरकार को और अधिक सख्त होना पड़ेगा. समाज को भी सतर्क रहना पड़ेगा. बच्चों को कुरान की आयतें पढ़ाई जाती हैं. मुस्लिम धर्म में लाने का प्रयास किया जाता है.

महामंडलेश्वर अयोध्या आशुतोष दास ने कहा कि वीडियो गेम के माध्यम से धर्म परिवर्तन हो रहा है. वीडियो गेम छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं. वीडियो गेम के प्लेयर्स को कुरान की आयतें पढ़ने को कहा जाता है. उनको वीडियो गेम जिताने का भरोसा दिया जाता है. देश में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा हो, जिस देश में काशी कॉरिडोर का निर्माण हुआ हो उस देश में आज धर्म परिवर्तन हो रहा है. मैं योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निवेदन करूंगा कि मुद्दे पर विचार करना बहुत जरूरी है. वरना सनातन धर्म संकट में पड़ जाएगा. 

छह साल की अनुप्रिया यादव बनी दुनिया की नंबर वन शतरंज खिलाड़ी, वर्ल्ड रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget