एक्सप्लोरर

Online Conversion: ऑनलाइन धर्मांतरण के आरोपी से पूछताछ में आया पाकिस्तान का कनेक्शन, बताया क्यों है मोबाइल में नंबर सेव

Ghaziabad News: ऑनलाइन धर्मांतरण के आरोपी खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो से शुरुआती पूछताछ में चौंकानेवाला खुलासा हुआ है. बद्दो 26 जून की सुबह 11 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर है.

Ghaziabad Conversion Racket: ऑनलाइन गेम की आड़ में धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने के आरोपी खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो पुलिस रिमांड पर है. शुरुआती पूछताछ में बद्दो ने पारिवारिक बैकग्राउंड और पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक बद्दो की दादी और मां पाकिस्तान की रहने वाली हैं. बद्दो को पाकिस्तान में तमाम रिश्तेदार जानते हैं. इसलिए उसके मोबाइल में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी नंबर सेव हैं. गाजियाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बद्दो को 3 दिन की रिमांड पर लिया है. रिमांड अवधि 23 जून की सुबह 11 बजे से शुरू हुई है. पुलिस ने जेल से निकालकर अज्ञात स्थान पर बद्दो से पूछताछ की.

पुलिस रिमांड पर ऑनलाइन धर्मांतरण का मास्टरमाइंड

सूत्रों के मुताबिक बद्दो ने वर्तमान धर्मांतरण वाले इश्यू पर कुछ खास नहीं बताया है. उसने सिर्फ कंप्यूटर गैजेट्स ऑनलाइन बेचने की बात बताई है. इसी सिलसिले में गाजियाबाद के जैन लड़के से बद्दो की बातचीत शुरू हुई थी. जैन लड़के के धर्मांतरण से बद्दो का कोई मतलब नहीं है. हालांकि पुलिस को इंस्टाग्राम की एक चैट में कई साल पुरानी धर्मांतरण की बातें लिखी मिली हैं. अब बद्दो से चैट को वैरीफाई कराया जा रहा है.

शुरुआती पूछताछ में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

बद्दो ने पुलिस को फैमिली बैकग्राउंड के बारे में जानकारी दी. बताया कि पिता पेशे से वकालत करते थे. दो भाई कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़े हैं. मां घरेलू महिला है. ग्रेजुएट बद्दो कम्प्यूटर का एक्सपर्ट है. हालांकि एक्सपर्ट बनने के लिए उसने कोई कोर्स नहीं किया है. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि बद्दो 26 जून की सुबह 11 बजे तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेगा. इस दौरान आरोपी से धर्मांतरण सिंडिकेट के बारे में सवाल पूछे जाएंगे और आगे की कड़ियां तलाशी जाएंगी.

UP News: उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों की तलाश जारी, पुलिस ने कई इलाकों में मारा छापा

बद्दो को 11 जून को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. महाराष्ट्र से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई उत्तर प्रदेश की पुलिस ने गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद बद्दो को जेल भेज दिया था. गुरुवार को गाजियाबाद कोर्ट ने बद्दो के तीन दिन पुलिस कस्टडी रिमांड को मंजूरी दे दी. ऑनलाइन धर्मांतरण सिंडिकेट चलाने का आरोपी बद्दो 23 जून की सुबह 11 बजे से पुलिस रिमांड पर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget