एक्सप्लोरर

भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

यूपी के बहराइच जिले में मुबीन हाशमी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाशमी पर भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

बहराइच, (भाषा)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भगवान कृष्ण को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी शेयर करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बुधवार को बताया कि बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव के लोगों ने थाने में तहरीर दी कि गांव के ही मुबीन हाशमी ने गत 25 अगस्त को अपनी फेसबुक वाल पर भगवान कृष्ण के प्रति अभद्र टिप्पणी शेयर की है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर मुबीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ग्रोवर के अनुसार, आई.टी. विशेषज्ञों की मदद से यह जानने की कोशिश की जा रही है कि विवादित पोस्ट की शुरुआत कहां से हुई है।

उन्होंने बताया कि मामले की विवेचना में कोई अन्य व्यक्ति दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। बताया जाता है कि विगत 23 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन, 'अम्बेडकरवादी भारत' के नाम से बनी एक फेसबुक वाल पर भगवान कृष्ण के खिलाफ उनके चित्र सहित पोस्ट हुई एक कथित अभद्र टिप्पणी को मुबीन ने अपनी फेसबुक वाल पर शेयर किया था।

यह भी पढ़ें:

पुलिस को बड़ी सफलता, सिपाहियों की हत्या कर फरार हुआ ढाई लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार दबंगों के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई, परेशान होकर थाने के अंदर पति-पत्नी ने पेट्रोल डालकर खुद को जला डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
गोरखपुर: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाई टेंशन तार से टकराई ट्रॉली, 3 की मौत
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
CM धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम
उत्तराखंड: चकराता विधानसभा सीट का समीकरण, पांच चुनाव, एक ही नाम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget