एक्सप्लोरर

Lucknow News: 'मैं अभी मंत्री तो हूं नहीं लेकिन..', ओम प्रकाश राजभर ने धरने पर बैठे अभ्यार्थियों से ऐसा क्यों कहा?

UP News: सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि विधानसभा में सबसे ज्यादा पिछड़े वर्ग की बात मैं ही रखता हूं, अखिलेश यादव की तो जुबान भी नहीं खुलती है.

Om Prakash Rajbhar News: यूपी में 69000 और 6800 शिक्षक भर्ती में आरक्षण के मामले को लेकर अभ्यार्थियों ने लखनऊ में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के आवास के सामने धरना प्रदर्शन किया और उन्हें नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की, इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने अभ्यार्थियों से बात करते हुए कहा कि धरना देने से कुछ नहीं होगा. मैं अभी मंत्री तो नहीं हूं, लेकिन आप मुझे पत्र लिखकर दीजिए मैं सीएम योगी (Yogi Adityanath) से बात करूंगा. 

शिक्षक भर्ती में आरक्षण मामले पर बड़ी संख्या में अभ्यार्थी ओम प्रकाश राजभर के घर पहुंचे थे. राजभर ने इस दौरान सभी अभ्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें समझाने की कोशिश की. राजभर ने कहा कि इस तरह धरना देने से समस्या का समाधान तो होगा नहीं. इसलिए जरूरी है कि पहले आप सब लोग संगठित हों और हमें पूरी परेशानी के बारे में ठीक से समझाओ. 

'हम तो मंत्री है नहीं..'
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, "आप तो सीएम के पास नहीं जा सकते हो, लेकिन हम माननीय मुख्यमंत्री जी से टाइम लेकर उन्हें ये समझा लेंगे कि साहब ये-ये गलती हुई है." उन्होंने कहा, इस बात को लेकर अभी में बैठा था माननीय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जी के साथ भी चर्चा कर रहा था कि देखिए ऐसी-ऐसी समस्याएं यहां होंगी, जिसका निराकरण करो, आप लोग मंत्री हो. भइया हम तो मंत्री है नहीं, लेकिन सरकार में शामिल हैं एनडीए में तो हैं ही." 

प्रदर्शनकारी अभ्यार्थियों से ये कहा
सुभासपा प्रमुख ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप लोगों ने देखा होगा कि ओम प्रकाश राजभर से ज्यादा विधानसभा में कौन बोलता है कोई नेता नहीं बोलता. मुलायम सिंह के बेटे है अखिलेश यादव जी, जब बोलता हूं तो उनकी जुबान नहीं खुलती है. जितने भी कांग्रेस, सपा, बसपा के नेता हैं कोई नहीं बोलता है. अगर सदन में कोई बोलता है, विधानसभा में अगर कोई पिछड़ों के लिए लड़ता है तो वो ओम प्रकाश राजभर लड़ता है. 

राजभर ने कहा, आप हमसे प्रेम से मिलो, हमें बताओ.. अगर हम बात न मानें तो हमें बोलो. एक पत्र बनाकर हमें दे दो, हम जा रहे हैं सीएम दफ्तर में हमने मन बनाया है कि हम आज यही मुद्दा रखेंगे. इससे पहले इन अभ्यार्थियों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया था. अभ्यार्थी लगातार इस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे हैं. 

Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल के बाहर प्रकट हुए बाबा भोलेनाथ! चट्टान पर रिसते पानी से उभरी तस्वीर, लोग हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
राजेंद्र पाल गौतम को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार में रह चुके हैं मंत्री
UP Panchayat Chunav: यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
यूपी में प्रधानों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने प्रशासक बनने की नहीं दी इजाज़त, अब क्या होगा?
Gorakhpur News: CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
CM योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला, 'पिछली सरकार ने हर जिले में माफिया पैदा किया'
Greater Noida News: वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान
वायु प्रदूषण पर प्रहार! ग्रेटर नोएडा में 37 सड़कों पर शुरू हुआ मेगा सफाई अभियान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
तेज प्रताप यादव के ड्राइवर की पत्नी थाने पहुंची, चोरी के मामले में अब आया नया विवाद
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, पहले दिन 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
इंडिगो की फ्लाइट में यात्री बनाए गए बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
फ्लाइट में यात्री बने बंदी! घंटे भर से ज्यादा बिना AC के विमान में बैठाया, यात्रियों का घुटा दम
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
मुहर्रम का नाम बवालियों ने किया बदनाम, बिहार में चली गोली, यूपी से एमपी तक आयी डरावनी तस्वीरें
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Embed widget