एक्सप्लोरर

UP Politics: CM योगी की बैठक से ओम प्रकाश राजभर ने बनाई दूरी! एक सप्ताह में दूसरी बार डिप्टी सीएम से मिले

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर के बीच डिप्टी सीएम के आवास पर मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं की मुलाकात करीब आधे घंटे तक हुई.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आजमगढ़ और लखनऊ मंडल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक की. सीएम ने पहले आजमगढ़ में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, इसके बाद सीएम वाराणसी पहुंचे और वहां उन्होंने  वाराणसी मंडल के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ बैठक की. 

इस बैठक में गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक और पंचायती राज मंत्री राजभर नहीं मौजूद रहे,  बैठक में ओम प्रकाश राजभर के ना पहुंचने पर और राजधानी लखनऊ में उनकी उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सियासी गलियारों में तमाम बातें चर्चा का विषय बन गई है.

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर के बीच डिप्टी सीएम के आवास पर मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं की मुलाकात करीब आधे घंटे तक हुई. केशव और ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि दोनों के बीच विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा हुई है. इस मुलाकात को लोग बीजेपी के भीतर चल रहे थे खींचतान से जोड़कर देख रहे हैं.

UP News: यूपी में ठेकेदारों की तय होगी जिम्मेदारी! सड़कों की मरम्मत न किए जाने की शिकायतों पर सीएम योगी का निर्देश

एक सप्ताह में दूसरी मुलाकात
इस मुलाकात को लेकर इस वजह से चर्चाएं हो रहे हैं क्योंकि जब भी तस्वीर सामने आई उसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में बैठक की थी. इस बैठक में ओम प्रकाश राजभर को शामिल होना था लेकिन वह सीएम की बैठक में ना जाकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ लखनऊ में मुलाकात कर रहे थे. सीएम ने वाराणसी मंडल में एनडीए के विधायकों के साथ बैठक की थी. ओपी राजभर की एक हफ्ते में दूसरी बार केशव मौर्य से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात हुई है. इसके पहले प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दूसरे ही दिनों की राजभर केशव से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे.

ओम प्रकाश राजभर के वाराणसी ना जाने के जवाब में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने एक बयान में बताया कि लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्षों की बैठक पहले से प्रस्तावित होने के कारण ओम प्रकाश राजभर सीएम की बैठक में नहीं पहुंच चुके थे. उन्होंने बताया कि इसको लेकर जिम्मेदारों को पहले ही सूचित कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget