एक्सप्लोरर

अफसरों की लापरवाही पड़ी भारी, अब ये शख्स खुद को जिंदा साबित करने के लिये लगा रहा गुहार

गोंडा में वृद्ध श्याम बिहारी को विभाग के गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते मृत घोषित कर दिया गया, जिसके चलते उनकी पेंशन रोक दी गई. अब वे खुद के जिंदा होने की बात अफसरों से कह रहे हैं.

गोंडा: गोंडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक बुजुर्ग खुद को जिंदा होने का सबूत पेश कर विकास भवन के चक्कर काट रहा है. जी हां, सरकारी फाइलों में लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों ने वृद्ध श्याम बिहारी को मृत घोषित कर दिया था लेकिन वह खुद जीवित होने का सबूत लेकर समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय सहित विकास भवन के चक्कर लगाकर खुद जीवित होने का सबूत दे रहा है. वे पहले मिल रही पेंशन को फिर से मिलने की आस लगाए हुए हैं.

विभाग की लापरवाही

पूरा मामला पंडरी कृपाल ब्लॉक के मुंडेरवा कला का है. जहां पर बुजुर्ग श्याम बिहारी 2005 से पेंशन का लाभ ले रहे थे लेकिन जब फिर से सत्यापन कराया गया तो वहां की मौजूदा ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी ने खेल करते हुए उस बुजुर्ग को मृत दिखा दिया. ग्राम पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट पर समाज कल्याण विभाग ने श्याम बिहारी की पेंशन रोक दी और जब पेंशन श्याम बिहारी को नहीं मिली तो वे अब विभाग के चक्कर काट रहे हैं. उनको जानकारी हुई कि आप की मौत हो चुकी है. श्याम बिहारी पेंशन की मांग कर रहे हैं कि हमको पहले की तरह पेंशन मिले, जिससे हमारा घर का खर्चा चले. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी हैरत में है. जानकारी होने पर समाज कल्याण विभाग ने इनकी जब फाइल खोली तो पता चला कि ग्राम पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट पर इनका पेंशन काटा गया है. अब पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है.

2005 से मिल रही थी वृद्धावस्था पेंशन

लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारी ने बुजर्ग की आखिरी आस पर पानी फेर दिया. पंडरी कृपाल ब्लॉक के मुंडेरवा कला गांव के रहने वाले बुजुर्ग श्याम बिहारी को 2005 से वृद्धावस्था पेंशन मिल रही थी, इनको जून 2019 तक पेंशन का लाभ मिल चुका है, लेकिन जब समाज कल्याण विभाग ने पेंशन धारकों का सत्यापन कराया गया तो सत्यापन कराने वाले ग्राम पंचायत अधिकारी ने श्याम बिहारी को मृत घोषित कर दिया और उनकी सत्यापन रिपोर्ट विभाग को भेज दी. सत्यापन रिपोर्ट की पड़ताल किए बगैर उनकी पेंशन बंद कर दी गई. तब से श्याम बिहारी पेंशन को छोड़ खुद को जिंदा दिखाने की खातिर विभागीय अफसरों के चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है. श्याम बिहारी का आरोप है कि मौजूदा ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने मिलकर उनको मृत दिखा दिया.

जांच के आदेश

वहीं, पूरे मामले पर समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल का कहना है कि आपके द्वारा पूरा प्रकरण संज्ञान में आया है. इनको जून सन 2019 तक पेंशन का लाभ मिला है और सत्यापन के बाद इनको मृत घोषित किया गया. ग्राम पंचायत अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर उन को मृत घोषित किया गया. सत्यापन के आधार पर अग्रिम पेंशन दी जाती है. जांच करवाई जा रही है. प्रथम दृष्टया ग्राम पंचायत अधिकारी के रिपोर्ट पर इनको मृत घोषित किया गया है, जिसके आधार पर इनकी पेंशन रोक दी गई है. पूरे प्रकरण की जांच करवाई जा रही है. जांच के बाद जो भी कर्मचारी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और श्याम बिहारी को पूर्व की भांति वृद्धावस्था पेंशन देने का काम भी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें.

सुसाइड प्वाइंट बना मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज, कोरोना पॉजिटिव मरीज के बाद नर्सिंग स्टाफ ने की खुदकुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget