एक्सप्लोरर

नोएडा के युवक ने हरिद्वार के होटल में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

रात में टहल कर आने के बाद युवक अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर कोई हलचल नहीं हुई। तब होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

हरिद्वार, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी युवक ने हरिद्वार के एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने मंगलवार शाम होटल में कमरा लिया था। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शिनाख्त कर युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस को दी सूचना

पुलिस के मुताबिक, हरकी पैड़ी के नजदीक होटल शिवकृपा में मंगलवार शाम एक युवक कमरा लेने पहुंचा था। आइडी के तौर पर आधार कार्ड दिखाने पर होटल कर्मचारियों ने उसे कमरा दे दिया। गत रात में टहल कर आने के बाद युवक अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर कोई हलचल नहीं हुई। तब होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। हरकी पैड़ी पुलिस चौकी प्रभारी अजय शाह होटल पहुंचे और डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया। कमरा खुलते ही युवक का शव पंखे से लटका मिला।

नहीं मिला सुसाइड नोट  

मृतक युवक की शिनाख्त साहिल चौधरी, 22 वर्ष पुत्र देवेंद्र चौधरी निवासी सेक्टर 73, सरफाबाद, नोएडा, जिला गौतमबुद्धनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधा और पूरे मामले की जानकारी दी। बेटे के खुदकुशी की खबर सुनकर परिवार बदहवास रह गया। सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि युवक नोएडा में क्रेन की सर्विस का काम करता था। होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के आने पर ही खुदकुशी के कारण पता चल पाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
योगी सरकार का ग्राम प्रहरियों को तोहफा, सैलरी बढ़कर हुई 3500 रुपये
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget