एक्सप्लोरर

Noida Weather: नोएडा में गर्मी से बुरा हाल, IMD ने जारी किया लू का ऑरेंज अलर्ट, इतने बजे घर से न निकलें!

Noida Weather News: देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों की कमर तोड़ दी है, जिससे घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने नोएडा में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Noida Weather Today: नोएडा में लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. आम नागरिकों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी इस प्रचंड गर्मी से परेशान हैं. गर्मी के बढ़ते कहर को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 13 जून तक लू चलने की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने आमजन के लिए भी एडवाइजरी जारी की है.

प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. खासतौर पर लोगों से दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने को मना किया है. प्रशासन की तरफ से गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, भरपूर पानी पीने, गमछा, छाता, टोपी और सनग्लास का उपयोग करने की सलाह दी गई है.

इसके साथ ही चाय, कॉफी और शराब जैसे पेय पदार्थों से बचने की हिदायत भी दी गई है. बढ़ती गर्मी के कारण हीटवेव से प्रभावित मरीजों की संख्या अस्पतालों में अब तेजी से बढ़ रही है. जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी ने बताया कि लू से बचने के लिए स्कूलों, कंपनियों और निर्माण स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. लू के सीधे संपर्क में आने से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचने की सलाह

प्रशासन की तरफ से कहर बरपा रही गर्मी को देखते हुए नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं. प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचने की सलाह दी है. वहीं हर किसी को पर्याप्त मात्रा में सादा पानी ओआरएस और नींबू पानी पीने के लिए कहा गया है.

इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए हल्के, ढीले और सूती वस्त्र पहनने की हिदायत भी दी गई है. इसके अलावा घर के किसी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो अपने साथ पानी की बोतल अवश्य लेकर जाएं. वहीं प्रशासन ने कई अन्य महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं. जैसे, गीले कपड़े से अपने सिर, गर्दन और चेहरे को ढककर रखें, बच्चों और पालतू जानवरों को गर्म वाहनों में न छोड़ें, किचन में खिड़की-दरवाजे खुले रखें ताकि हवा का आवागमन बना रहे.

पुलिसकर्मियों के लिए विशेष इंतजाम

वहीं आम जन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लू से बचाने के लिए ओआरएस, नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस और छाता वितरित किए गए हैं.

यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. ट्रैफिक पुलिस, पीआरवी, पेट्रोलिंग और अन्य फील्ड ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को सीधी धूप से बचने, पौष्टिक आहार लेने और स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या की तुरंत रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए. 

Input By : रविन्द्र जयंत

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget