पहले किया अपहरण फिर साले ने जीजा की कर दी हत्य, फिर लाश को गड्ढे में...
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही जीजा का अपहरण किया जिसके बाद उसकी लाश को गड्ढा खोदकर दबा दिया.

Lucknow News: लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में साले और दोस्तों ने मिलकर कर पहले जीजा का अपहरण किया और बाद में पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद राहुल का शव सरोजनी नगर के पिपरसंड इलाके के जंगल में तीन फुट गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया गया.
इस खौफनाक वारदात का पर्दाफाश तब हुआ जब मां सविता साहू ने बेटे के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कहानी में जो परते खुली उसने सबको चौंका कर रख दिया.
पुलिस जांच में क्या पता चला?
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. मामले की जांच के दौरान सामने आया कि राहुल को आखिरी बार उसके साले गुलशन यादव और तीन दोस्तों सूरज रावत, सूरज गुप्ता और लवकुश यादव के साथ देखा गया था.
8 जून की सुबह 24 वर्षीय राहुल साहू ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था लेकिन रात तक घर नहीं लौटा. जब तीन दिन तक उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने सूरज गुप्ता और सूरज रावत को हिरासत में लिया.
पुलिस को गुमराह करने के बाद कुबूला गुनाह
शुरुआत में दोनों गुमराह करते रहे लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल कर लिया कि उन्होंने ही राहुल की हत्या की है.
आरोपियों ने बताया कि राहुल की पहले बेरहमी से पिटाई की गई फिर उसका गला घोंटकर उसे मार डाला गया. हत्या के बाद शव को सरोजनीनगर के जंगल में दफना दिया गया.
पुलिस ने बरामद किया शव
पुलिस ने बुधवार देर शाम उसी गड्ढे से राहुल का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.पुलिस को इस हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश का शक है. दरअसल, करीब एक साल पहले राहुल ने मंजू से लव मैरिज की थी जिससे उसका साला गुलशन यादव खुश नहीं था.
शादी के बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. मां ने इसी रिश्ते को लेकर गुलशन पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























