एक्सप्लोरर

Noida News: 'बाय-बाय फॉरएवर पापा-मम्मी', इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर स्टूडेंट ने उठाया खौफनाक कदम

Noida Student Suicide Attempt: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक युवक ने सुसाइड करने संबंधी पोस्ट की. जिसकी सूचना व्हॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर की गई.

Noida News: "भाई लोग मेरा अब कोई नहीं है, हम जा रहे हैं सुसाइड करने. बाय-बाय फॉरएवर पापा-मम्मी". अपने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट डालकर एक कंप्यूटर साइंस के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने आत्महत्या का प्रयास किया. लेकिन, छात्र को पुलिस ने बचा लिया. उसकी काउंसलिंग कर उसे माता-पिता के सुपुर्द किया गया. दरअसल, जैसे ही छात्र ने आत्महत्या करने से पहले अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला. उसका ये मैसेज तुरंत कई वॉट्सएप ग्रुप में चलने लगा. पुलिस ने जब उसकी लोकेशन चेक की तो ग्रेटर नोएडा की निकली. जिसके बाद लोकल पुलिस को फोन किया गया और पुलिस उसे ढूंढने में लग गई.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 16 जुलाई को इंस्टाग्राम पर एक युवक ने सुसाइड करने संबंधी पोस्ट की. जिसकी सूचना व्हॉट्सऐप ग्रुप में भी शेयर की गई. जिस पर मीडिया सेल द्वारा मिली सूचना के आधार पर तत्काल संबंधित थाना प्रभारी बिसरख को जानकारी दी गई. बिसरख पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से जानकारी प्राप्त करने पर युवक की लोकेशन थाना दनकौर क्षेत्र में मिली. थाना बिसरख पुलिस द्वारा तत्काल उक्त युवक के सम्बन्ध में थाना दनकौर पुलिस को सूचना और जानकारी साझा की गई. सूचना प्राप्त होते ही थाना दनकौर पुलिस ने प्राप्त लोकेशन पर अविलंब पंहुचकर युवक को खोज निकाला और थाना दनकौर प्रभारी द्वारा उक्त युवक से बातचीत करते हुए उसकी काउंसलिंग की गई. पुलिस की कोशिश से युवक शांत हुआ और भविष्य में ऐसे कदम नहीं उठाने की बात कही.

थाना प्रभारी दनकौर द्वारा उससे आत्महत्या के प्रयास का कारण पूछने पर उसने बताया कि परिवार वाले उसके भाई को ज्यादा प्यार व सम्मान करते हैं और मुझे प्यार नहीं करते. इसी बात को लेकर वह अपने परिजनों से नाराज हो गया था. वो मानसिक रूप से परेशान व कुंठित भी हो गया था. युवक मूल रूप से भागलपुर (बिहार) का रहने वाला है और गलगोटिया विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष का छात्र है. युवक ने पंखे के ऊपर बेडशीट डालकर फोटो खींची और अपने परिवार वालों को भी सेंड कर दिया. उसने इंस्टाग्राम पर भी फोटो पोस्ट कर दिया था. युवक के चचेरे भाई एवं परिवार के लोग ग्रेटर नोएडा अल्फा वन में रहते हैं. अभी कुछ दिन पहले ही युवक ने यमुना गौर सिटी के टावर नंबर एफ बिसरख में किराए पर रूम लिया था.

Pratapgarh News: निकाह से पहले दहेज की मांग पर अखाड़ा बना मैरिज हॉल, जमकर चले लात-घूंसे, महिलाओं ने भी की मारपीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget