एक्सप्लोरर

Crime News: नोएडा में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक जु-फाई का निजी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, जासूसी में शामिल होने का भी शक

Crime News: यूपी के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक जु-फाई के निजी सुरक्षाकर्मी अशोक को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया है.

Crime News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में चीनी घुसपैठ के मामले में लगातार पुलिस का एक्शन का जारी है. गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिक जु-फाई के निजी सुरक्षाकर्मी अशोक को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया. अशोक को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया है. गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में जांच एजेंसियों को बड़े फर्जीवाड़े की जानकारी मिली है. अशोक किसी एजेंसी के इशारे पर जासूसी भी कर रहा था.

एसटीएफ ने की पूछताछ

वहीं भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए चीन के दो नागरिकों के प्रोडक्शन वारंट के आधार पर एसटीएफ ने उनसे पूछताछ की है. सूत्रों का कहना है कि जु-फाई के व्यापारिक साझेदार रवि नटवरलाल और उसके साथी पुष्पेंद्र से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में एसटीएफ को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है. इसके बाद अदालत से प्रोडक्शन वारंट लेकर टीम बिहार के सीतामढ़ी रवाना हुई और नेपाल सीमा पर 11 जून को पकड़े गए चीन के नागरिक लू-लैग और यू हॉलैंग से जेल में पूछताछ की.

Bikru Kand: बिकरू कांड के दो साल बाद बड़ा खुलासा, खंडहर से मिली स्कॉर्पियो, विकास दुबे के नाम पर है रजिस्टर्ड

मोबाइल फोन फर्जीवाड़े का भी खुलासा

इसके अलावा एसटीएफ की एक टीम ने गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया. जु-फाई के ग्रेटर नोएडा स्थित क्लब के सभी लेन-देन और बैंक में रकम जमा करने की जिम्मेदारी अशोक के ऊपर ही थी. अशोक और अन्य आरोपियों से पूछताछ में बहुत कुछ जानकारियां मिली है. जांच के दौरान पता चला है कि भारत में खराब होने वाले मोबाइल और उनके कीमती पार्ट्स को चीन भेजा जाता था. इसके बाद खराब मोबाइल फोन दोबारा मरम्मत करके नए रूप में वापस भारत आ जाते थे, जिन्हें बाद में किसी कंपनी को बेच दिया जाता था.

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव में ये है यूपी का समीकरण, आंकड़ों में BJP को हो रहा है बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget