एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर नोएडा में ट्रैफिक एडवायजरी जारी, सभी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग और चेंकिग

Noida Police Traffic Advisory: किसान आंदोलन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. दिल्ली को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाए गए हैं.

Noida Farmers Protest: किसान आंदोलन को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. यह भी कहा गया है कि गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली को जोड़ने वाले सभी बॉर्डर पर बैरिकेड लगाकर सघन चेकिंग अभियान भी चलाया जाएगा, जिसके चलते ट्रैफिक व्यवस्था पर काफी दबाव आ सकता है. दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा. साथ ही हेल्प लाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने के लिए कृपया मेट्रो का अधिक से अधिक प्रयोग करें. यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा.

क्या है पुलिस एडवाइजरी
वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गां का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जा सकते हैं. पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सैक्टर-14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर-15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंडपुरा चौक से गंतव्य को जा सकेंगे.

डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर-18 होकर एलिवेटेड का प्रयोग कर गंतव्य को जा सकेंगे. कालिंदी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर से सेक्टर-37 होकर गंतव्य की तरफ जा सकेंगे.

यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गंतव्य को जा सकेगा. पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर सिरसा, परी चौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गंतव्य को जा सकेगा.

आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गंतव्य की ओर भेजा जायेगा. यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं.  किसान आंदोलन की वजह से नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 

UP Politics: गांवों में रात के वक्त दिखे योगी सरकार के मंत्री, चारपाई पर सोते और भजन गाते आए नजर, तस्वीरें वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
वाराणसी में 'मुर्दा' लड़ेगा विधानसभा चुनाव! अमिताभ ठाकुर ने दिया टिकट
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget