एक्सप्लोरर

Crime News: नोएडा पुलिस ने सॉल्वर गैंग का किया भंडाफोड़, 5 राज्यों में फैला था नेटवर्क, 10 गिरफ्तार

Noida News: नोएडा पुलिस (Noida Police) को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने सॉल्वर गैंग (Solver Gang) के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गैंग रकारी भर्तियों का पेपर लीक कराकर मोटा मुनाफा कमाता था.  

Noida Crime News: नोएडा पुलिस (Noida Police) ने एक ऐसे गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया जो सरकारी भर्तियों का पेपर लीक कराकर उन्हें मोटा मुनाफा कमाने के लिए बेचता था. अगर कोई परीक्षार्थी अपनी जगह दूसरे को बिठाने की बात कहता था तो ये गैंग उस परीक्षार्थी की जगह दूसरे को बिठाकर पेपर दिलाता था और उसके एवज में लाखों रुपए लेता था. पुलिस ने इस गैंग के पास से 915000 रुपये नगद, 28 विभिन्न विभागों के भर्ती प्रवेश पत्र के अलावा भारी तादाद में मोबाइल फोन (Mobile Phone) और 2 कारें बरामद की हैं. 

कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क 
नोएडा पुलिस ने जिन 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है वो अलवर गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. इस गैंग में युवाओं के साथ-साथ तीन रिटायर्ड फौजी भी शामिल हैं, जो सरकारी भर्तियों के पेपर को आउट कराकर लाखों रुपए में बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे. ये गैंग पिछले 2.5 सालों से सक्रिय है और इसने इन 2.5 सालों में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल और बिहार में अपना नेटवर्क फैला दिया था. ये गैंग एक सरकारी भर्ती के लिए  40 से 50 लाख रुपए तक लेता था. 

यूपी, हरियाणा, राजस्थान के लोग शामिल 
नोएडा पुलिस की मानें तो इस गैंग में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान के लोग भी शामिल थे. यही वजह है कि इस गैंग ने बड़ी आसानी से महज ढाई सालों में 5 राज्यों में अपना नेटवर्क फैला लिया और देखते ही देखते इस इन 5 राज्यों में कई सरकारी भर्तियों का पेपर आउट कराकर लोगों को बेच दिए. इसके अलावा कई भर्तियों में दूसरों को बिठाकर परीक्षा भी दिलाई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उम्मीद है कि जांच में और भी तथ्य निकल के आएंगे जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

पुलिस ने किया भंडाफोड़ 
नोएडा पुलिस ने बताया कि इस गैंग के पास एसएससी की मल्टी टास्किंग नॉन टेक्निकल स्टाफ परीक्षा 2020 के 11 प्रवेश पत्र मिले हैं. इसके अलावा राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के भार्ती का एक प्रवेश पत्र मिला है. इसके अलावा इंडियन कोस्ट गार्ड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के भी प्रवेश पत्र बरामद हुए हैं. सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की सीधी भर्ती के 2 प्रवेश पत्र और जूनियर असिस्टेंट के पद पर भर्ती का एक प्रवेश पत्र बरामद हुआ है. इसके अलावा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के भर्ती की परीक्षा के 10 प्रवेश पत्र भी इन लोगों के पास बरामद हुआ है. यह गैंग यहीं नहीं रुका, इस गैंग के पास से राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन का भी एक प्रवेश पत्र बरामद हुआ जिसमें फोटो बदलकर परीक्षार्थी की जगह सॉल्वर बिठाकर परीक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन नोएडा पुलिस की सक्रियता से यह गैंग नाकाम रहा और पुलिस ने इस गैंग के 2 सदस्यों को गिरफ्तार कर इस पूरे गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर दिया.
 
पुलिस के मिली अहम जानकारियां 
नोएडा पुलिस की माने तो इस गैंग में कई लोग शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है साथ ही इन राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जाएगा ताकि ये पता चल सके कि इस गैंग ने अब तक कितने राज्यों में सरकारी भर्तियों के नाम पर ये खेल खेला है. नोएडा पुलिस का कहना है इस गैंग से पूछताछ में कुछ अहम सबूत हाथ लगे हैं कि कैसे उन्हें सरकारी भर्तियों के पेपर मिलते हैं और कैसे ये पूरा खेल होता था. लेकिन, अभी उसका खुलासा करना जल्दबाजी होगा क्योंकि जब तक इस गैंग के सभी सदस्य पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाते तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. 

बेनकाब होंगे कई सफेदपोश 
नोएडा पुलिस ने सॉल्वर गैंग के जिन सदस्यों को गिरफ्तार किया है उसमें उमेश कुमार सातवर, लाखन सिंह, वीरेंद्र यादव, लायक, सतनाम, सुनील कुमार, जितेंद्र यादव, महिपाल यादव और विकास शर्मा शामिल हैं. इन सभी आरोपियों को नोएडा सेक्टर 58 पुलिस ने त्रिफला पार्क के पास से गिरफ्तार किया है. नोएडा पुलिस को उम्मीद है कि इस गिरफ्तारी से सॉल्वर गैंग को लेकर बड़ा खुलासा जल्द किया जाएगा, जिसमें कई सफेदपोश बेनकाब होंगे.

ये भी पढ़ें: 

Jinnah Controversy: कांग्रेस नेता ने जिन्ना को बताया देश का गद्दार, कहा- अखिलेश यादव को सद्बुद्धि दे भगवान

UP Politics: जिन्ना की तारीफ पर भड़के मंत्री, बोले- बचपना करने वाली हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं अखिलेश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या
नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या
 ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प- ए.के. शर्मा
 ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प- ए.के. शर्मा
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
अब्दुल्ला और आजम खान लड़ पाएंगे 2027 का चुनाव? हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा
UP में किया ये काम तो जिंदगी भर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा धब्बा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget