एक्सप्लोरर

नोएडा पुलिस की गिरफ्तार में आए चार शातिर वाहन चोर, कई वारदातों का हुआ खुलासा

नोएडा में पुलिस ने चार शातिर चोरों को अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं।

नोएडा, एबीपी गंगा। दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की पहचान अमन गुप्ता, चांद बाबू, विकास और मोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने इन शातिर चोरों को थाना फेस 3 क्षेत्र के एफएनजी रोड पर ग्लोबल अस्पताल के सामने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक और स्कूटी पर चार संदिग्ध नजर आए। जिसके बाद पुलिस की टीम ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन चोरों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में अपराधियों ने कई खुलासे किए हैं।

चोरों ने बताया कि इन गिरोह में चार लोग शामिल हैं। ये लोग दिल्ली, नोएडा व गाजियाबाद में कंपनियों और फैक्ट्रियों के बाहर खड़े वाहनों को चुराते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए पहले ये इलाके की रेकी करते थे। सुनसान जगह देखकर ये कंपनी के बाहर खड़े वाहनों को चुरा लेते थे। पुलिस ने बताया कि चोरी के ही वाहनों से ये लोग मोबाइल भी लूटते थे। गिरोह के सदस्य चोरी के वाहन और मोबाइल फोन को राहगीरों को औने-पौने दाम पर बेच कर अपना खर्चा चलाते थे।

पकड़े गए बदमाशों पर दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इन अपराधियों की गिरफ्तारी से कई वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से मोटर साइकिल, स्कूटी, 17 मोबाइल फोन, तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और तीन चाकू बरामद हुए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget